टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दो धड़ों में चली जमकर गोलियां , दो नोजवानों की हुई मौत के उपरांत इलाके में तनाव

पंजाब के माझा स्थित इतिहासिक गोइंदवाल साहिब के मुख्य बाजार में सरेआम गोलियां चलने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो धड़ों में चली गोलियों

02:33 PM Aug 28, 2018 IST | Desk Team

पंजाब के माझा स्थित इतिहासिक गोइंदवाल साहिब के मुख्य बाजार में सरेआम गोलियां चलने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो धड़ों में चली गोलियों

लुधियाना-गोइंदवाल साहिब : पंजाब के माझा स्थित इतिहासिक गोइंदवाल साहिब के मुख्य बाजार में सरेआम गोलियां चलने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो धड़ों में चली गोलियों के कारण दो नौजवानों की मौत होने की खबर मिली है। मारे गए नौजवानों की पहचान गुरजंट सिंह और अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है।

सरेआम चली इन गोलियों के कारण पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी हरदेव सिंह और एसएसपी दर्शन सिंह समेत अन्य पुलिस स्टेशनों के मुलाजिम मोके पर पहुंचकर हालात को काबू करने में जुटे है।

पुलिस ने दोनों मृतकों की देहों को कबजे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और घटना की जांच में तफतीश जारी है। पुलिस के मुताबिक दोनों की मौत गैंगवार की पुरानी रंजिश के कारण घटित घटना में हुई है।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Advertisement
Next Article