नोरा फतेही संग अफेयर की खबरों पर टेरेंस लुईस ने किया सच का खुलासा, बोले राज की बात राज रहने दो
नोरा फतेही और टेरेंस लुईस अक्सर चर्चा मे रहते है। दोनों को साथ मे देखकर फैंस के दिल मे यही सवाल उठता है कि क्या दोनों रिलेशनशिप मे है? हाल ही में टेरेंस लुईस ने अपने और नोरा के अफेयर की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
03:09 PM May 04, 2022 IST | Desk Team
नोरा फतेही और टेरेंस लुईस अक्सर चर्चा मे रहते है। दोनों को साथ मे देखकर फैंस के दिल मे यही सवाल उठता है कि क्या दोनों रिलेशनशिप मे है? दरअसल, ये दोनों ही बहुत अच्छे डांसर हैं। वही कई बार इनकी डांसिंग केमिस्ट्री देखने को मिली है। सेट पर अक्सर टेरेंस मस्ती में नोरा फतेही के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आए।
Advertisement
जिसके बाद से ही दोनों की अफेयर की चर्चाओं ने भी खूब जोर पकड़ा, लेकिन अब हाल ही में टेरेंस लुईस ने अपने और नोरा के अफेयर की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। टेरेंस लुईस ने हाल ही मे दिए एक इंटरव्यू में नोरा फतेही के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बातचीत की और डेटिंग की खबर को गलत बताया। जब टेरेंस से ये पूछा गया कि क्या वह नोरा फतेही को डेट कर रहे थे, तो इसका जवाब टेरेंस ने मजाकिया अंदाज में दिया।
उन्होंने कहा ‘राज की बात राज रहने दो, मैं तुम्हें ऑफ कैमरा बताऊंगा’। लेकिन इसके बाद जब टेरेंस से दोबारा ये पूछा गया तो एक्टर ने जवाब देते हुए कहा, ‘हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं, इससे ज्यादा हमारे बीच में कुछ भी नहीं है’।
टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही की तारीफ करते हुए कहा, ‘हम दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद है। सबसे खास बात यह है कि वह बहुत ही खुल्ले विचारो वाली और फ्री-स्प्रिट महिला हैं। मुझे उनकी जो एनर्जी और एहसास है वह बहुत ही पसंद है। वह एक बेहतरीन डांसर हैं इसलिए वह चीजों को समझती हैं। वह बहुत ही मेहनती भी हैं। वह बहुत ही अच्छी और रियल है, उनके दिल में जो है वही उनकी जुबान पर भी है। कभी-कभी जब वह कुछ कहती हैं और मैं उन्हें कहता हूं कि ऐसा नहीं कहना चाहिए, तो वह कहती हैं मैंने तो कह दिया है अब’।
जब टेरेंस लुईस से ये पूछा गया कि क्या वह और नोरा बेस्ट फ्रेंड हैं, तो इसका जवाब देते हुए कोरियोग्राफर ने कहा, ‘हम दोनों अच्छे दोस्त हैं, मैं ये नहीं कहूंगा कि हम बेस्ट फ्रेंड है, जहां हम हर दिन एक-दूसरे को फोन करते हैं। लेकिन हम एक अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं।’ जब टेरेंस से ये पूछा गया कि क्या वह आगे चलकर नोरा फतेही को डेट कर सकते हैं, तो इसका जवाब देते हुए टेरेंस लुईस ने कहा, ‘आपको किस्से प्यार होगा भविष्य में इसे आप प्लान नहीं कर सकते।’
Advertisement