Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली में फिर बढ़ा बदमाशों का आतंक, नकाबपोश ने की पेट्रोल पंप पर लूटपाट, जानिए पूरा मामला?

11:25 AM Oct 12, 2023 IST | NAMITA DIXIT

लगातार दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। अब एक नया मामला मुंडका थाना इलाके से सामने आया है। बता दें बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। मामला जहां दो बाइकों पर सवार होकर आए करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया।
पेट्रोल पंप कर्मचारी पर पिस्तौल की बट्ट से किया हमला
आपको बता दें बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर पिस्तौल की बट्ट से हमला किया। जिसकी वजह पेट्रोल पंप का कर्मचारी घायल हो गया। इसके अलावा बदमाशों का आंतक यहीं खत्म नहीं हुई उन्होंने 2 राउंड फायरिंग भी की। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करीब 6 लुटेरे बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पर पहुंचते है फिर पेट्रोल पंप कर्मचारी पर हमला करते है और उससे हजारों रुपए कैश लूट लेते है।
पुलिस ने मामले के संबंध में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी
सूत्रों के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है।अचानक से बाइक सवार लुटेरे मुंडका के घेवरा मोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारी से बाइक में पेट्रोल भरने के लिए कहा। बाइक पर पीछे बैठे एक लुटेरे ने अपने बैग से बंदूक निकाली और पंप कर्मचारी पर तान दी और उससे रुपए लूट लिए। जिसके बाद उन्होंने भागते हुए हवा में दो राउंड फायर भी किए। मामले के संबंध में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अब पुलिस घटना के दौरान मौजूद सीसीटीवी खंगाल रही है।

Advertisement
Advertisement
Next Article