W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Nigeria में आतंकियों की दहशत, हमलों में अब तक 160 की मौत, 300 से अधिक लोग घायल

11:01 AM Dec 26, 2023 IST | Yogita Tyagi
nigeria में आतंकियों की दहशत  हमलों में अब तक 160 की मौत  300 से अधिक लोग घायल
Advertisement

मध्य Nigeria के गांवों में हुए सिलसिलेवार हमलों में कम से कम 160 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी सिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से मंगलवार को दी गई। बोक्कोस स्थानीय सरकारी क्षेत्र के एक गांव मुशु में चरवाहों और किसानों के बीच संघर्ष में 16 मौतों के शुरुआती आंकड़ से यह तेज, वृद्धि है। बोक्कोस में स्थानीय सरकार के प्रमुख कासा के हवाले से कहा गया कि कम से कम 113 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 300 से ज्यादा घायलों को बोक्कोस, जोस और बरकिन लादी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

  • नाइजीरिया के गांवों में हुए सिलसिलेवार हमलों में कम से कम 160 लोगों की मौत हो गई
  • यह जानकारी सिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से मंगलवार को दी गई
  • 300 से ज्यादा घायलों को बोक्कोस, जोस और बरकिन लादी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सशस्त्र हमले सुरक्षा का बड़ा खतरा

स्थानीय रेड क्रॉस ने बोक्कोस क्षेत्र के 18 गांवों में 104 लोगों के मारे जाने की सूचना दी है। राज्य संसद के सदस्य डिक्सन चोलोम के अनुसार, बरकिन लादी क्षेत्र के कई गांवों में कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की भी खबर है। मई के बाद से पठार में हिंसा का यह सबसे खराब दौर है, जब किसान-चरवाहे संघर्ष में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे। नाइजीरिया के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में सशस्त्र हमले सुरक्षा का एक बहुत बड़ा खतरा रहे हैं, जिससे मौतें और अपहरण की घटनाएं हुई हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×