टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आतंकी जर्मन सिंह को 6 नवंबर तक भेजा जेल

समाना की अदालत में पटियाला सीआईए पुलिस द्वारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कत्ल करने की साजिश रचाने के आरोप में दोषी जर्मन सिंहर

07:18 PM Oct 30, 2018 IST | Desk Team

समाना की अदालत में पटियाला सीआईए पुलिस द्वारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कत्ल करने की साजिश रचाने के आरोप में दोषी जर्मन सिंहर

लुधियाना-पटियाला  : समाना की अदालत में पटियाला सीआईए पुलिस द्वारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कत्ल करने की साजिश रचाने के आरोप में दोषी जर्मन सिंह के खिलाफ समाना सदर पुलिस स्टेशन में आमर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

Advertisement

जिसके लिए पुलिस को 5 दिन का रिमांड हासिल हुआ था। जिस पर आज जर्मन सिंह को समाना स्थित जडूशियल मजिस्ट्रेट फस्र्ट क्लास अमरजीत सिंह की अदालत में पुन: भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत पेश किया गया।

आप ने की 2019 लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

हालांकि पुलिस ने 2 दिन का पुलिस रिमांड के लिए अदालत से अपील की थी। इस बारे में जानकारी देते हुए बचाव पक्ष के वकील हरपाल सिंह ने बताया कि अदालत ने पुलिस को रिमांड नहीं दिया और 6 नवंबर तक जर्मन सिंह को जेल भेज दिया, जिसकी पुष्टि पुलिस अधिकारी कर्मजीत सिंह ने दी।

सूत्रों से यह भी पता चला है कि पुलिस जांच के दौरान जर्मन सिंह से कई घंटों तक जांच एजेंसियों से पूछताछ की गई थी और बाद में पटियाला पुलिस द्वारा उसको साथ लेकर कई जगहों पर छापेमारी की गई। हालांकि इस सबंध में पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने पर गुरेज कर रहे है।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Next Article