W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Pakistan Elections में आतंकी हाफिज सईद की पार्टी मैदान में, बेटा तल्हा सईद लाहौर सीट से बना उम्मीदवार

01:39 PM Dec 26, 2023 IST | Yogita Tyagi
pakistan elections में आतंकी हाफिज सईद की पार्टी मैदान में  बेटा तल्हा सईद लाहौर सीट से बना उम्मीदवार
Terrorist Hafiz Saeed
Advertisement

Pakistan Elections: पाकिस्तान में साल 2024, फरवरी में आम चुनाव होंगे। पाकिस्तान में होने वाले इन चुनावों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, दरअसल पाकिस्तान चुनावों में आतंकी हाजिद सईद के चुनाव लड़ने की बात सामने आई है। आतंकी हाजिद सईद मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड था। उसकी पार्टी पाकिस्तान मिल्ली मुस्लिम लीग (PMML) देशभर में अपने प्रत्‍याशी खड़े कर रही है। इस बार इन चुनावों में इसी पार्टी के दिए टिकट से आतंकी हाजिद सईद का बेटा भी चुनावों में खड़ा हुआ है।

  • पाकिस्तान में साल 2024, फरवरी में आम चुनाव होंगे
  • पाकिस्तान चुनावों में आतंकी हाजिद सईद के चुनाव लड़ने की बात सामने आई है
  • आतंकी हाजिद सईद मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड था
  • उसकी पार्टी PMML देशभर में अपने प्रत्‍याशी खड़े कर रही है

लाहौर सीट से तल्हा सईद लड़ेगा चुनाव

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार PMML का सेंट्रल प्रेसीडेंट खालिद मसूद सिंधु ने सोमवार 25 द‍िसंबर को यह दावा किया था कि हाफिज सईद का PMML से कोई लेना-देना नहीं है। पाकिस्तान मिल्ली मुस्लिम लीग पार्टी का कहना है कि यह एक राजनीतिक पार्टी है। खालिद मसूद नेशनल असेंबली के निर्वाचन क्षेत्र NA-127 लाहौर से चुनाव में खड़ा हो रहा है और इसी शीट से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद भी चुनाव में खड़ा हो रहा है। आतंकी हाफिज सईद 17 जुलाई, 2019 से जेल की सलाखों के पीछे है। हाफिज प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के कुछ अन्य नेताओं के साथ कई आतंकी वित्त मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से जेल में है।

2018 में भी हाफिज सईद ने लड़े चुनाव

एक वीडियो के द्वारा मिली जानकरी के अनुसार PMML अध्यक्ष खालिद मसूद सिंधु ने कहा कि, पार्टी राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उनकी पार्टी देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए नहीं बल्कि पाकिस्तान के लोगों की सेवा करने और देश को इस्लामिक कल्याणकारी राज्य बनाने के लिए ये चुनाव जीतना चाहती है। इससे पहले 2018 में हुए चुनाव में भी हाफिज सईद चुनाव लड़ चुका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×