टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आतंकी हाफिज सईद का बेटा अल्लाह-हू-अकबर तहरीक पार्टी से लड़ेगा चुनाव!

11:10 AM Nov 21, 2023 IST | Jyoti kumari
भारत सरकार द्वारा घोषित आतंकवादी और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद ने चुनाव लड़ने का इस बार मन बना लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में होने वाले आगामी 2024 के आम चुनाव में तल्हा सईद ने अल्लाह हू अकबर तहरीक पार्टी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

HIGHLIGHTS POINTS:

   तल्हा सईद संभाल रहे है पिता की पार्टी

बता दें कि भारत सरकार ने  हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित कर दिया है, इस समय मुंबई हमले का आतंकी हाफिज सईद जेल में बंद है, इसलिए बेटे सईद ने पिता की पार्टी लश्कर-ए-तैयबा  की कमान अपने हाथ में ले ली है।

आतंकी संगठन के लिए बेटा करता था फंडिंग

हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद पर भारत है कि उसने आतंकी संगठन के लिए फंडिंग का कार्य किया है, पिछले साल ही भारत सरकार ने तल्हा सईद को वैश्विक आतंकी घोषित किया था और अमेरिका ने भी ब्लैकलिस्ट किया था,  चीन ने संयुक्त राष्ट्रीय में हमेशा से ही हाफिज सईद को समर्थन देने से पीछे नहीं हटता है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article