Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पाकिस्तान ने राजौरी में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

NULL

10:48 AM Jul 31, 2017 IST | Desk Team

NULL

जम्मू : पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। संघर्ष विराम का उल्लंघन कल रात हुआ। राजौरी के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया,  पाकिस्तानी सेना ने कल रात साढ़े दस बजे राजौरी जिले के नौशेरा की बाबा खोरी पट्टी पर नियंत्रण रेखा पर हल्के हथियारों और एमएमजी (मध्यम मशीन गन) का इस्तेमाल करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने जून में 23 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया, एक बीएटी हमला किया और दो बार घुसपैठ की जिनमें तीन जवानों सहित चार लोगों की मौत हुई थी और 12 लोग जख्मी हुए थे। जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर जुलाई में पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन करने की घटनाओं में नौ जवानों सहित 11 लोगों की मौत हुई थी और 18 लोग जख्मी हुए थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article