जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने 2 मजदूरों को बनाया निशाना
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दो गैर स्थानीय श्रमिकों को घायल कर दिया।
11:27 PM Nov 12, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दो गैर स्थानीय श्रमिकों को घायल कर दिया।
Advertisement
कश्मीर क्षेत्र पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘अनंतनाग के राख-मोमिन इलाके में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय श्रमिकों को गोली मारकर घायल कर दिया।’’
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है।
Advertisement
Advertisement