Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आतंकवादियों ने महिलाओं को बनाया निशाना ,1 की मौत, 1 घायल

NULL

03:58 PM Oct 22, 2017 IST | Desk Team

NULL

जम्मू & कश्मीर के पुलवामा जिले में हथियारबंद आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक महिला की हत्या कर दी। जबकि हमले में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूत्रों के मुताबिक अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है और हमले के कारणों का भी अभी पता नहीं चला है।

आपको बता दे कि हमले में घायल हुई महिला का अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

वही पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृत महिला की पहचान यासमीन के रूप में हुई है और वह खोनमोह की रहनेवाली थी। वहीं घायल महिला की पहचान सीर त्राल निवासी रूबी के रूप में हुई है। आतंकवादियों को पकडऩे के लिए पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

आपको बता दे कि कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में रविवार सुबह एक आतंकवादी मारा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के अनालवान लंगेट में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उनके खिलाफ अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल जब एक खास इलाके की ओर बढ़ने लगे तब आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने कहा कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया ताकि बाकी बचे आतंकवादी वहां से भाग नहीं सके।

 

 

Advertisement
Advertisement
Next Article