W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारत में फेल हुई Tesla की कार! Model Y ने तोड़ी उम्मीदें, अब कंपनी ने घटाई कीमत

02:28 PM Jan 15, 2026 IST | Amit Kumar
भारत में फेल हुई tesla की कार  model y ने तोड़ी उम्मीदें  अब कंपनी ने घटाई कीमत
Tesla Model Y India Discounts (Image- Social Media)

Tesla Model Y India Discounts: दुनिया की फेमस इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) से भारत में बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन कंपनी की शुरुआत वैसी नहीं रही जैसी सोची गई थी। जुलाई में भारतीय बाजार में कदम रखने वाली टेस्ला को अपनी Model Y SUV की बिक्री में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कंपनी को बचे हुए स्टॉक को निकालने के लिए भारी छूट देनी पड़ रही है।

Advertisement

Tesla Model Y India Discounts: 300 में से करीब 100 कारें अब भी नहीं बिकीं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ला ने भारत में करीब 300 Model Y SUVs इम्पोर्ट की थीं। चार महीने बीत जाने के बाद भी इनमें से लगभग 100 गाड़ियां अब तक नहीं बिक पाई हैं। कई ग्राहकों ने शुरुआत में बुकिंग जरूर की थी, लेकिन बाद में या तो डिलीवरी लेने से मना कर दिया या फिर दूसरी इलेक्ट्रिक कारों को खरीद लिया।

Advertisement

Tesla Model Y India Discounts (Image- Social Media)
Tesla Model Y India Discounts (Image- Social Media)

Tesla India: स्टॉक खत्म करने के लिए 2 लाख रुपये तक की छूट

अनसोल्ड कारों को बेचने के लिए टेस्ला कुछ Model Y Standard Range वैरिएंट्स पर करीब 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। हालांकि, यह कोई आधिकारिक या सभी ग्राहकों के लिए घोषित ऑफर नहीं है। यह छूट केवल चुनिंदा ग्राहकों और टेस्ट ड्राइव लेने वालों को ही दी जा रही है। कंपनी ने इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Advertisement

Tesla Model Y Sales Details: भारत में टेस्ला की सबसे बड़ी परेशानी क्या है?

भारत में टेस्ला फिलहाल सिर्फ Model Y ही बेच रही है, जिसकी कीमत लगभग 58 से 60 लाख रुपये के बीच है। यह कीमत आम भारतीय ग्राहकों के लिए काफी ज्यादा मानी जा रही है। इसकी वजह इम्पोर्टेड कारों पर लगने वाला भारी टैक्स, जो 100% से ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा भारत में टेस्ला की लोकल मैन्युफैक्चरिंग नहीं है और मॉडल विकल्प भी सीमित हैं।

Tesla Car Discount Offer: टेस्ट ड्राइव के बाद बदल रहा ग्राहकों का मन

सूत्रों के अनुसार, कई ग्राहक Model Y की टेस्ट ड्राइव लेने के बाद सस्ती या ज्यादा फीचर्स वाली दूसरी इलेक्ट्रिक कारों की तरफ रुख कर रहे हैं। भारतीय बाजार में अब कई ऐसी EVs उपलब्ध हैं जो कम कीमत में ज्यादा फीचर्स और बेहतर वैल्यू ऑफर कर रही हैं।

Tesla Model Y India Discounts (Image- Social Media)
Tesla Model Y India Discounts (Image- Social Media)

बुकिंग ज्यादा, लेकिन डिलीवरी कम

पिछले साल सितंबर तक टेस्ला को भारत में करीब 600 बुकिंग्स मिली थीं, लेकिन इनमें से बहुत कम बुकिंग्स डिलीवरी में बदल पाई हैं। सरकारी रजिस्ट्रेशन डेटा के अनुसार, पूरे 2025 में टेस्ला की सिर्फ 227 कारें ही रजिस्टर हुईं। यह आंकड़ा शुरुआती क्रेज और असली बिक्री के बीच का अंतर साफ दिखाता है।

ग्लोबल स्तर पर भी टेस्ला की चुनौती

टेस्ला को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में दबाव का सामना करना पड़ रहा है। 2025 में लगातार दूसरे साल कंपनी की ग्लोबल बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। चीन की BYD कंपनी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल बिक्री में टेस्ला से आगे निकल चुकी है। अमेरिका, यूरोप और चीन में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और घटती सब्सिडी ने टेस्ला की स्थिति कमजोर की है।

Tesla Model Y India Discounts (Image- Social Media)
Tesla Model Y India Discounts (Image- Social Media)

भारत में BMW और BYD की मजबूत मौजूदगी

जहां टेस्ला संघर्ष कर रही है, वहीं BMW और BYD जैसी कंपनियां भारत में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। BMW इंडिया की बिक्री 2025 में करीब 200% बढ़कर 3,700 यूनिट्स तक पहुंच गई। इसमें लोकली असेंबल्ड BMW iX1 की अहम भूमिका रही। इससे साफ है कि भारतीय बाजार में वही कंपनियां सफल हो रही हैं जो लोकल प्रोडक्शन और सही कीमत पर फोकस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: 4.10 करोड़ की Ultra Luxury Car, 4.0L Engine, रेफ्रिजरेटेड स्टोरेज, मसाज फीचर के साथ हुई लॉन्च

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×