Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Tesla Upcoming Cars 2025: Model Y के बाद यह कार होगी पेश, जानें क्या मिलेंगे फीचर

02:49 PM Aug 12, 2025 IST | Himanshu Negi
Tesla Upcoming Cars 2025

Tesla Upcoming Cars 2025: Elon Musk की कंपनी TESLA की भारतीय बाजार में धमाकेदार एंट्री हो गई है। अब एक के बाद एक भारत में शोरूम खोले गए है। बता दें कि मुंबई में पहला शोरूम खोलने के बाद दूसरा शोरूम दिल्ली में खोला गया है। बता दें कि इन शोरूम में अभी TESLA Model Y को पेश किया गया है। इस शानदार कार के बाद दो नई कार की भी भारत में एंट्री होगी आईए विस्तार से जानते है कि इन Upcoming कार के बारे में।

Tesla Upcoming Cars 2025: TESLA Model Y Range

भारतीय बाजार में जल्द ही TESLA की गाड़ियां रफ्तार भरती हुई दिखेगी। बता दें कि Model Y को 60KWH और 75KWH बैटरी विकल्प के साथ पेश किया गया है। 60KWH बैटरी विकल्प में कार लगभग 500KM की रेंज देगी और Long रेंज RWD वेरिएंट में 622 KM की रेंज मिलेगी। कंपनी ने दावा किया है कि TESLA Model Y RWD वेरिएंट सिर्फ 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और Long रेंज RWD वेरिएंट सिर्फ 5.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। अधिकतम स्पीड की बात करें तो दोनों वेरिएंट में 201 किमी प्रति घंटा की स्पीड दी गई है।

TESLA Model Y Price

भारतीय बाजार में शानदार फीचर और अलग लुक के साथ EV TESLA Model Y कार में कई फीचर मिलने के साथ ही कीमत के बार में भी जानकारी दे दी है। बता दें कि इस कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपये से शुरू होती है और अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 67.89 लाख रुपये रखी गई है।

 

Advertisement
TESLA Model S

भारतीय बाजार में TESLA की एक और कार जल्द ही एंट्री करने वाली है। बता दें कि TESLA Model S 6 आकर्षक कलर के साथ पेश की जाएगी और कई लग्जरी फीचर के साथ ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। माना जा रहा है कि वर्ष 2026 में इसे लॉन्च किया जा सकता है। यह लगभग 1.50 करोड़ रुपये की कीमत में भारतीय बाजार में जल्द आ सकती है।

Tesla Model 3

Tesla Model 3

TESLA की तीसरी शानदार EV कार Model 3 भी भारतीय बाजार में वर्ष 2026 को लॉन्च की जा सकती है। माना जा रहा है कि इस कार को AWD और RWD वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही यह अधिकतम 580KM की रेंज देने में सक्षम होगी। कीमत की बात करें तो यह 70 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ लॉन्च की जा सकती है।

ALSO READ: TESLA New Showroom In Delhi: दिल्लीवालों का सपना होगा पूरा, चार्जिंग स्टेशन और TESLA Model Y पेश

Advertisement
Next Article