टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Thailand Cambodia War: दोनों देशों के बीच जंग जारी, 14 लोगों की मौत, 46 घायल

10:03 AM Jul 25, 2025 IST | Himanshu Negi
Thailand Cambodia War

Thailand Cambodia War:  थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संबंध तनावपूर्ण होते जा रहे है। जमीनी विवाद की लड़ाई युद्ध के मैदान तक पहुंच गई है। इस संघर्ष में थाईलैंड के 14 लोगों की मौत हो गई और 46 लोग घायल हो गए है। बता दें कि कंबोडिया ने थाईलैंड के एक बड़े गैस स्टेशन को निशाना बनाकर BM-21 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर से हमला किया था। धमाकेदार विस्फोट से आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई। ब

अस्पताल में बरसाए बम

बैंकॉक में सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री सोमसाक थेपसुथिन ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की, जिनमें 13 नागरिक और एक सैनिक शामिल हैं और 46 लोग घायल हुए हैं। साथ ही नागरिकों और एक अस्पताल पर कम्बोडियाई हमलों की निंदा करते हुए कहा कि हम कम्बोडियाई सरकार से आग्रह करते हैं कि वह युद्ध को तुरंत रोके और शांतिपूर्ण के सिद्धांतों का सम्मान करे।

F-16 से की बमबारी

Thailand Cambodia War में दोनों देशों के बीच गोलीबारी, रॉकेट लॉन्चर और तोप से हमले के साथ ही कंबोडियाई ट्रक पर रखे गए रॉकेटों के जवाब में थाई एफ-16 लड़ाकू विमानों ने हवाई हमले किए। बता दें कि थाईलैंड के अधिकारियों ने कंबोडिया पर रूस निर्मित नई बारूदी सुरंगें बिछाने का आरोप लगाया, वहीं कंबोडिया ने इन दावों को खारिज कर दिया और पिछले संघर्षों से बचे हुए गोला-बारुद के लिए जिम्मेदार ठहराया।

Advertisement
Thailand Cambodia War

Thailand Cambodia War का कारण

Cambodia का कहना है कि यह मंदिर उसकी सीमा में आता है, जबकि थाईलैंड कहता है कि इसका कुछ हिस्सा उसके सुरिन प्रांत में है। यह मंदिर डांगरेक पहाड़ियों पर स्थित है, जहां से पहले एक ऐतिहासिक खमेर राजमार्ग गुजरता था, जो अब अंगकोर (कंबोडिया) से थाईलैंड के फीमाई तक जाता था।

ALSO READ: इस शिव मंदिर को लेकर आपस में भिड़े Thailand-Cambodia, अब तक 42 की मौत, जानें पूरा विवाद

Advertisement
Next Article