टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Thailand Cambodia War: ट्रंप के सीजफायर का दावा विफल, दोनों तरफ से हुए ताबड़तोड़ हमले

08:07 PM Jul 27, 2025 IST | Himanshu Negi
Thailand Cambodia War

Thailand Cambodia War में सीजफायर करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की एंट्री हो गई है। बता दें कि दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष को रुकवाने के लिए ट्रंप ने दावा किया था कि दोनों देश युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। लेकिन कुछ देर बाद ही कंबोडिया और थाईलैंड ने एक-दूसरे पर तोपखाने से हमला करने का आरोप लगाया। बता दें कि इससे पहले दोनों पक्षों ने दावा किया था कि वह सीमा विवाद पर लड़ाई समाप्त करने के लिए बातचीत शुरू करने के लिए सहमत हैं। वहीं ट्रंप ने दोनों पक्षों के नेताओं से बात की थी।

ट्रंप ने किया सीजफायर का दावा

Advertisement
Thailand Cambodia War

Thailand Cambodia War रुकवाने के लिए ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने दोनों देशों के प्रधानमंत्री से बातचीत की और सीजफायर के लिए सहमती जताई है। दावा किया गया कि कंबोडिया ने कहा ट्रंप की अपील का पूरी तरह समर्थन करता है। दूसरी ओर, थाईलैंड ने कहा कि वह ट्रंप का आभारी है। इस सहमती के बाद भी दोनों तरफ से हमले अभी जारी है।

नहीं रूके हमले

कंबोडिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि थाईलैंड ने आज सीमा पर कई जगहों पर गोलाबारी और ज़मीनी हमले किए। साथ ही ऐतिहासिक मंदिर परिसरों पर भारी गोलाबारी की गई। इसी बीच, थाईलैंड की सेना ने कहा कि कम्बोडियाई सेना ने नागरिक, घरों सहित कई क्षेत्रों में गोलीबारी की औऱ लंबी दूरी के रॉकेट लांचर तैनात कर दिए।

क्या है युद्ध का कारण

Thailand Cambodia War के बाद फिर सीमा पर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। बता दें कि इस तनाव के पीछे की वजह एक पूराना प्रेह विहेयर मंदिर, जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर 9वीं सदी में खमेर सम्राट सूर्यवर्मन द्वारा बनवाया गया था। यह मंदिर अब आस्था से आगे बढ़कर राजनीति, राष्ट्रवाद और सैन्य प्रदर्शन का केंद्र बन चुका है।

ALSO READ: इस शिव मंदिर को लेकर आपस में भिड़े Thailand-Cambodia, अब तक 42 की मौत, जानें पूरा विवाद

Advertisement
Next Article