Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से हुए हादसे के आरोपी को मुंबई लाया गया, अदालत में होगा पेश

10:03 AM May 17, 2024 IST | Yogita Tyagi

घाटकोपर में सोमवार को जिस विशाल होर्डिंग के गिरने से भयावह हादसा हुआ था, उसे लगाने वाली कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे को शुक्रवार तड़के उदयपुर से मुंबई लाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। भिंडे की विज्ञापन एजेंसी ‘मैसर्स ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ ने घाटकोपर में वह होर्डिंग लगाया था जिसके सोमवार शाम गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि भिंडे को बृहस्पतिवार को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस दल भिंडे को लेकर हवाईअड्डे पहुंचा

उन्होंने बताया कि भिंडे को पहले अहमदाबाद ले जाया गया और वहां से हवाई मार्ग से मुंबई लाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस दल भिंडे को लेकर तड़के करीब पांच बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचा, जिसके बाद उसे अपराध शाखा कार्यालय ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि उसे आज बाद में अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक भिंडे की तलाश के बाद शहर पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया।

धूल भरी आंधी में गिरा होर्डिंग

मुंबई में सोमवार को धूल भरी तेज आंधी में होर्डिंग गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी और 75 घायल हो गए थे। अधिकारियों ने पहले बताया था कि इस हादसे के बाद भिंडे, विज्ञापन एजेंसी ईगो मीडिया के सभी निदेशकों, उसके अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ पंत नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article