Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

आधी रात को कब्रिस्तान पहुंची महिला की हरकत ने मचाया इंटरनेट पर बवाल

05:18 PM Mar 14, 2024 IST | Pratibha
Girl In Graveyard Video

Girl In Graveyard Video : इंटरनेट पर एक विदेशी लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक टिकटॉकर ने आधी रात को कब्रिस्तान पहुंचकर ऐसा कुछ किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया (Girl In Graveyard Video) पर लोग उसे खूब सुना रहे हैं। लड़की को लगा कि लोग उसकी तारीफ करेंगे, पर हुआ उसके उलट। तो चलिए आगे देखते हैं पूरा वीडियो।

Advertisement
Girl In Graveyard Video

लड़की ने बताया वीडियो के पीछे का सच

आपकी जानकारी के लिए बता दें ये लड़की सोशल मीडिया पर ‘क्लीन गर्ल’ नाम से मशहूर है। टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर उसे 10 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। वीडियो में लड़की कहती है, मैं रात में कब्रों की (Girl In Graveyard Video) फ्री में सफाई करती हूं। वीडियो में लड़की को कब्र के ऊपर जमी गंदगी को साफ करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान लड़की कब्र के पत्थर पर गुलाबी रंग का क्लीनर डालकर ब्रश से उसे घिसने लगती है।

Girl In Graveyard Video

क्यों करती है ये लड़की ऐसा

लड़की अपने फॉलोवर्स से हैरान होकर कहती है, मैंने अब तक की सबसे गंदी कब्र देखी। ये इतनी गंदी कैसे हो गई? हर कोई एक खूबसूरत रेस्टिंग प्लेस डिजर्व करता है। इसके बाद वह कब्र की सफाई (Girl In Graveyard Video) कर उस पर लिखे नाम को पढ़ती है, फिर उसका मतलब समझाती है। क्लीन गर्ल कहती है, ये बिएनवेनिडा नाम की एक महिला की कब्र है, जिनकी मौत 23 जुलाई 1980 को हुई थी. वो मेष राशि की थी।

ये वीडियो @_the_clean_girl अकाउंट ने शेयर किया है।

लोगों के आए गुस्से भरे कमेंट्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की कब्र की इस तरह से सफाई करती है, मानो किसी म्यूजियम में रखी गई हो। लेकिन लड़की का इस अंदाज को लोग बिलकुल पसंद नहीं कर रहे। इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि बिना किसी परमिशन के ऐसी (Girl In Graveyard Video) जगहों के साथ कोई छेड़छाड़ करना सही नहीं है, एक ने पूछा है, आपने किससे पूछकर ऐसा किया? वहीं, दूसरे ने लिखा है, कब्रगाह में चॉकलेट कौन खाता है? ऐसे तमाम रिएक्शन आप वीडियो के कमेंट्स बॉक्स में पढ़ सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article