Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बाढ़ से निपटने को प्रशासन तैयार

NULL

12:57 PM Jul 14, 2017 IST | Desk Team

NULL

ग्रेटर फरीदाबाद: यमुना नदी में बाढ़ आने से पहले प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। किनारे बसे हुए सभी गांवों के लोगों को बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिला प्रशासन की तरफ से नदी पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। अभी तक किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। जिला बाढ़ नियंत्रण एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी पीडी शर्मा ने बताया कि पहाड़ों में इस बार बारिश अभी कम हुई है। यही वजह है कि अभी तक हथिनी कुण्ड बैराज से पानी नदी में बहुत कम छोड़ा गया। सभी गांवों में बाढ़ से निबटने के लिए सामान पहुंचा दिया गया है।

पटवारियों और ग्राम पंचायत सचिवों को यमुना पर बराबर नजर बनाए रखने के लिए कहा है। गांव के सरपंचों को भी इस बारे में आदेश दे दिए गए हैं। गांवों के लोगों को बाढ़ में कैसे बचा जाए और बचाया जाए, इसे लेकर कार्यक्रम आयोजित करके प्रशिक्षण दिया गया। हर घंटे में चंड़ीगढ़ में बैठे वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। बुधवार को ोसचाई विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार 880 क्यूसिक पानी यमुना में बह रहा है।

– राजेश नागर

Advertisement
Advertisement
Next Article