Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मोदी नेतृत्व में हो रहा देश का चहुंमुखी विकास

NULL

03:27 PM Jul 07, 2017 IST | Desk Team

NULL

पटौदी,(अदलखा):भाजपा हेलीमंडी मंडल की एक बैठक नूरगढ़ में मंडल अध्यक्ष अभय चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में ओबीसी मोर्चे की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिला अध्यक्ष प्रदीप गुज्जर ने हेलीमंडी मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भ्रष्टाचार पर काफी हद तक अंकुश लगाया है वहां उनके नेतृत्व में देश तथा प्रांत का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

उन्होंने नवगठिन कार्यकारिणी के सदस्यों से अपील की कि वे लोगों को भाजपा से जोड़ें। भाजपा ही ओबीसी वर्ग सहित सभी वर्गों की की सच्ची हितैषी है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल भारती, गजराज तंवर, गजेंद्र यादव, दीपक खंडेवला, मंजीत शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर उन्होंने हेलीमंडी मंडल की ओबीसी कार्यकारिणी की भी घोषणा की तथा निम्र को पदाधिकारी मनोनीत किया- अध्यक्ष- राम कुवार बोहरा- मंगवाकी, उपाध्यक्ष- जयबीर सरपंच शेरपुर, राजबीर यादव तथा शेर सिंह, महामंत्री- दया राम तथा जय भगवान प्रजापति, सचिव- सुखबीर तथा महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सोनू, कार्यकारिणी सदस्य- बिल्लु यादव। इस अवसर पर नव मनोनीत ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रामकंवार बोहरा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें एवं उनकी टीम को सोंपी है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Next Article