For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

The Archies का दूसरा गाना हुआ रिलीज़, साथ में दिखे Agastya Nanda और Suhana Khan

06:00 PM Nov 04, 2023 IST | Desk News
the archies का दूसरा गाना हुआ रिलीज़  साथ में दिखे agastya nanda और suhana khan

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म 'द आर्चीज' से कई स्टार किड्स अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। इस लिस्ट में खुशी कपूर, सुहाना खान, अगस्त्य नंदा  समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं। इस फिल्म का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म 'द आर्चीज' के मेकर्स ने फैंस को तोहफा दिया है। 'द आर्चीज' का दूसरा गाना 'वा वा वूम' सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।

द आर्चीज का दूसरा गाना रिलीज

बीते दिन जोया अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि फिल्म का दूसरा गाना जल्द ही आउट होने वाला है। इस बीच 'द आर्चीज'  का दूसरा गाना 'वा वा वूम' रिलीज हो गया है। इस गाने में अगस्त्य नंदा ने सुहाना खान और खुशी कपूर संग जमकर धमाल मचाया है। गाने में इन तीनों ने गजब का डांस किया है। सभी लोग इस सॉन्ग को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। यही वजह है कि अबतक 'वा वा वूम' सॉन्ग को करीब 47 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

इस दिन रिलीज होगी खुशी कपूर और सुहाना खान की 'द आर्चीज'

बताते चलें कि सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा, खुशी कपूर, युवराज मेंडा और अदिति 'डॉट' सहगल की फिल्म 'द आर्चीज 7 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सुहाना खान ने वेरोनिका लॉज का किरदार निभाया है, जबकि खुशी कपूर ने बेट्टी कूपर का किरदार निभाया है। इसके अलावा अगस्त्य नंदा आर्ची एंड्रयूज के किरदार में दिखाई देंगे। बता दें कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फैंस सुहाना खान की हर एक अदा पर फिदा हैं।

 

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×