Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

गुजरात में नए युग का आगाज, भूपेंद्र पटेल का बढ़ा कद....चुने गए विधायक दल के नेता

गुजरात को अपना मुख्यमंत्री मिल गया है। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से भूपेंद्र पटेल को नेता चुना लिया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र पटेल राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

02:29 PM Dec 10, 2022 IST | Desk Team

गुजरात को अपना मुख्यमंत्री मिल गया है। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से भूपेंद्र पटेल को नेता चुना लिया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र पटेल राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

गुजरात को अपना मुख्यमंत्री मिल गया है। विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से भूपेंद्र पटेल को नेता चुन लिया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र पटेल राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले वर्ष बड़ा फैसला लेते हुए भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया था। गुजरात को भगवा पार्टी का प्रयोगशाला माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से भाजपा ने राज्य में कई मुख्यमंत्री बदले हैं। जिनमें आनंदीबेन पटेल, विजय रूपाणी जैसे दिग्गज शामिल है। अब देखना होगा कि भूपेंद्र पटेल अपना कार्यकाल पूरा कर पाएंगे या नहीं। 
Advertisement
कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जमीन से गायब
भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 156 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी के इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय भूपेंद्र पटेल को दिया जा रहा है। क्योंकि पार्टी ने पटेल के चेहरे पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जमीन से गायब दिखा। जिसका फायदा सत्तारूढ़ भाजपा ने उठाया। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी विधानसभा में अपनी एंट्री कर ली है। गुजरात चुनाव के नतीजे  इस प्रकार है :
भारतीय जनता पार्टी – 156 
कांग्रेस – 17 
आम आदमी  पार्टी – 05 
अन्य – 04 
भाजपा ने बीते दिन पर्यवेक्षक के तौर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदयुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात भेजा था। विधायक दल की बैठक में इनकी उपस्थिति में भूपेंद्र पटेल के नाम पर मुहर लगी। 12 तारीख को गुजरात में शपथ ग्रहण हैं। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।  
Advertisement
Next Article