टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मुकेरियां के युवक की 2 महीनों बाद पहुंची लाश, महिला एजेंट द्वारा गैरकानूनी ढंग से भेजे गए थे दोनों युवक

अवैध तरीकों से स्पेन जा रहे 2 युवकों में से मुकेरियां के गबरू बलविंद्र सिंह की पोलेंड में बर्फ घसने से हुई मौत के बाद उसका शव मोबाइल लोकेशन से ट्रेस हुआ

07:43 PM Apr 21, 2019 IST | Desk Team

अवैध तरीकों से स्पेन जा रहे 2 युवकों में से मुकेरियां के गबरू बलविंद्र सिंह की पोलेंड में बर्फ घसने से हुई मौत के बाद उसका शव मोबाइल लोकेशन से ट्रेस हुआ

लुधियाना-मुकेरियां : अवैध तरीकों से स्पेन जा रहे 2 युवकों में से मुकेरियां के गबरू बलविंद्र सिंह की पोलेंड में बर्फ घसने से हुई मौत के बाद उसका शव मोबाइल लोकेशन से ट्रेस हुआ जबकि दूसरा युवक जालंधर के गांव खुरला किंगर का बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से देश में घुसने पर जेल की सखीचों के पीछे डाल रखा है। दोनों युवकों से ट्रेवल एजेंड ने लाखों रूपए हड़पे थे।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्पेन के लिए रवाना हुए 22 वर्षीय युवक बलविदर सिंह की पोलैंड के जंगल में छोड़ दिया। हालांकि इससे पहले ट्रैवल एजेंट ने उसे स्पेन भेजने का वादा किया था लेकिन बाद में वहां जंगल में बर्फ में धंसने के कारण उसकी मौत हो गई थी। दो महीने बाद आज बलविदर का शव मुकेरियां में मोहल्ला तिखोवाल स्थित घर पर पहुंचा। जहां गमगीन माहौल है। मृतक के वारिसों और नजदीकी रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था।

इसी दौरान बलविंदर सिंह के भाई गुरविदर सिंह ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। वे लोग मजदूरी करते हैं। उसका छोटा भाई बलविदर सिंह (22) जालंधर में नौकरी करता था। उसने बताया कि जालंधर का युवक उसके साथ नौकरी करता है। उसके साथ विदेश भेजने की बातचीत हुई है। उस व्यक्ति ने उसे स्पेन भेजने के लिए एक ट्रैवल एजेंट से मिलवाया। 12 लाख रुपये में विदेश भेजने का सौदा तय हुआ।

26 अगस्त 2018 को ट्रैवल एजेंट ने बलविंदर को फोन कर एक लाख रुपये लेकर जालंधर बुलाया। बलविंदर और चाचा कुलवंत सिंह जालंधर गए। ट्रैवल एजेंट को एक लाख रुपये देने पर उसने पासपोर्ट दे दिया। तीन सितंबर बलविदर सिंह की दिल्ली से यूक्रेन के लिए फ्लाइट थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर एजेंट ने 50 हजार रुपये और लिए। इसी तरह पांच और 14 सितंबर को उन्होंने 70 हजार और एक लाख रुपए और जमा करवाए।

परिवार ने एजेंट को देने के लिए दो लाख रुपए चाचा कुलवंत सिंह और एक लाख रुपए मामा से लिए थे। कुछ पैसा परिवार के लोगों ने जो कुछ बचाकर रखा था वह था। गुरविंदर सिंह ने बताया कि चार फरवरी को अंतिम बार उसकी बलविंदर से बात हुई थी। उसने बताया था कि एजेंट ने स्पेन की जगह उन्हें यूक्रेन भेजा है। हालांकि वहां से उन्हें कार से स्पेन भेजने का वादा किया था लेकिन बाद में उन्हें जंगल के रास्ते स्पेन भेजा जा रहा है। उसके बाद उन्हें बलविंदर का कभी फोन नहीं आया। 31 मार्च को जालंधर से उनके घर फोन आया था कि यूक्रेन से बलविंदर और उसका साथी पांच फरवरी को बार्डर पार कर पोलैंड पहुंच गए थे।

पोलैंड में बर्फबारी होने से वे जंगल में बर्फ में धंस गए जिसमें बलविदर सिंह की मृत्यु हो गई। उसके साथी ने वहां से दौडक़र किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन पोलैंड पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में यूक्रेन के कैंप में भेज दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों निश्चल सिम्मी निवासी जालंधर, अमरजीत सिंह निवासी फगवाड़ा और तलवाड़ा के रहने वाले एक आरोपित के खिलाफ मानव तस्करी का केस दर्ज किया है। इधर मृतक देह मुकेरियां पहुंचने के बाद आज स्थानीय शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Next Article