For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हजारीबाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी पर लगा हत्या का आरोप

01:26 AM Aug 01, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat
हजारीबाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव  पत्नी पर लगा हत्या का आरोप

झारखंड के हजारीबाग शहर के ओकनी मोहल्ले में गुरुवार को एक युवक का शव फंदे से झूलता मिला। मृतक की पहचान बॉम्बे हाउस कोर्रा निवासी राजा के रूप में हुई है, जो शादी के बाद पत्नी रानी के साथ ओकनी में रह रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया और उसकी पत्नी रानी पर हत्या का आरोप लगाया। आक्रोशित लोगों ने करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर दी। मृतक की मां आशा देवी ने लोहसिंघना थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि राजा ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया गया है। उनका कहना है कि राजा की पत्नी रानी का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था। इसी तनाव के बीच घटना हुई।

पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

परिजनों का दावा है कि रानी पहले से शादीशुदा थी। उसके दो बच्चे भी हैं। राजा और रानी की करीब 10 महीने पहले शादी हुई थी। दोनों अलग घर में रहने लगे थे। राजा जब घर पर रहता, तो बच्चों की देखभाल करता था। लेकिन, हाल के दिनों में रानी किसी अन्य युवक से फोन पर बात करती थी, जिससे विवाद बढ़ता गया। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे रानी ने राजा के परिजनों को फोन कर बताया कि राजा ने फांसी लगा ली है।

परिजनों ने शव रखकर किया विरोध प्रदर्शन

इसके बाद वह फरार हो गई। परिजन जब ओकनी पहुंचे, तो राजा मृत मिला। वे उसे लेकर सदर अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने रानी को खोजकर थाना पहुंचाया, लेकिन उनका आरोप है कि कुछ देर बाद थाना परिसर से रानी को गायब कर दिया गया। इस पर परिजन भड़क उठे और थाना परिसर के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि रानी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×