टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पूर्व पार्षद के घर से मिला घर से लापता लड़की का गला-सड़ा शव, मामला दर्ज

तीन दिन पहले लापता हुई गांव संघेड़ा के गुरमीत सिंह की 25 वर्षिय लडक़ी चरनजीत कौर का शव पूर्व पार्षद भिंदर सिंह के घर के बेडरूम से मिला है। यह सब कुछ उस

07:58 PM Sep 14, 2018 IST | Desk Team

तीन दिन पहले लापता हुई गांव संघेड़ा के गुरमीत सिंह की 25 वर्षिय लडक़ी चरनजीत कौर का शव पूर्व पार्षद भिंदर सिंह के घर के बेडरूम से मिला है। यह सब कुछ उस

लुधियाना- बरनाला : तीन दिन पहले लापता हुई गांव संघेड़ा के गुरमीत सिंह की 25 वर्षिय लडक़ी चरनजीत कौर का शव पूर्व पार्षद भिंदर सिंह के घर के बेडरूम से मिला है। यह सब कुछ उस वक्त साफ हो सका जब शंका के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपित के घर पर रेड की गई। मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। लडक़ी की मौत के कारणों की मौके पर पुष्टि नहीं हो सकी। जिसके लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिल्हाल पुलिस ने मुख्यारोपित हरदीप सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पंजाब : संगरूर अदालत में गूंजी जस्टिस रंजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट

घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित गुरमीत सिंह की बेटी चरनजीत कौर तीन दिन पहले बरनाला स्थित गुरुद्वारा नानकसर ठाठ में माथा टेकने गई थी। वापिस घर नहीं लौटने पर परिवार द्वारा अपने तौर पर पड़ताल करने की कोशिश की गई। कुछ पता नहीं लगने पर गुरमीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी और उसकी तलाश करने की अपील की।

गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने 12 सितंबर की सुबह संघेड़ा के पूर्व पार्षद भिंदर सिंह जिसकी करीब तीन साल पहले मौत हो चुकी है उसके घर पर छापामारी की। जैसे ही पुलिस घर में दाखिल हुई तो कमरे के बाहर बदबू सी आ रही थी।

जैसे ही पुलिस ने घर के बेडरूम का दरवाजा खोला तो वहां पुलिस को लापता लडक़ी चरनजीत कौर का गला सड़ा शव मिला। गौर हो कि घर में कोई भी मौजूद नहीं था।

Advertisement
Advertisement
Next Article