Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुल्हन को आए चक्कर, दूल्हे ने दिखाई प्रेग्ननेंसी किट, सुहागरात पर ही हो गया कांड

02:25 PM Jul 14, 2025 IST | Neha Singh
Rampur Bride News

Rampur: एक लड़की के लिए उसकी शादी का एक-एक पल बहुत खास होता है। उसके मन में बहुत सारी बातें चलती हैं कि उसका पति और ससुराल वाले उसे समझेंगे या नहीं। कई बार शादी के बाद लड़का अपनी पत्नी को समझ नहीं पाता और फिर दोनों के बीच मुश्किलें पैदा हो जाती हैं। उत्तर प्रदेश के रामपुर में भी एक ऐसी शादी हुई जिसने पूरे गांव में बवाल मचा दिया। रामपुर में नई नवेली दुल्हन जब अपने घर आई तो उसके पति ने ऐसी अजीब हरकत कर दी , जिससे दुल्हन भड़क गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने फोन करके अपने घरवालों को बुला लिया और दो घंटे तक गांव में पंचायत चली।

सुहागरात पर दुल्हन को आए चक्कर

शादी के माहौल में भीड़-भाड़ के कारण गर्मी ज्यादा लगती है और भारी कपड़े पहनने से थकावट भी होती है। रामपुर की एक लड़की भी जब अपनी विदाई के बाद अपने ससुराल गई तो वह बहुत थकी हुई थी। कमजोरी और गर्मी के कारण सुहागरात पर ही उसे चक्कर आ गए और वह बेहोश हो गई। दूल्हे ने ये बात अपने दोस्तों को बताई तो दोस्तों ने उसके साथ मजाक किया और कहा कि यह तो प्रेग्नेंट होने के लक्षण हैं। लेकिन दूल्हे ने इस बात को गंभीरता से लिया।

दूल्हे ने कर दिया कांड

दोस्तों की बात का यकीन करते हुए दूल्हा मेडिकल स्टोर गया और प्रेग्नेंसी किट खरीदकर ले आया। उसने वो किट दुल्हन को दी, जिसे देखते ही दुल्हन भड़क गई। उसने तुरंत अपनी भाभी को फोन कर सारी बात बताई और अपने मायके वालों को बुला लिया। कुछ ही देर में उसका परिवार ससुराल पहुंचा और दोनों परिवार में झगड़ा शुरू हो गया। मामला बिगड़ता, इससे पहले ही गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। पंचायत बुलाई गई। शुरुआत में खूब हंगामा हुआ।

दूल्हे ने मांगी माफी

दुल्हन इस बात पर अड़ी रही कि अगर दूल्हे को उस पर शक था, तो यह रिश्ता कैसे चलता। दूल्हे ने सफाई देते हुए कहा कि यह सब किसी दुर्भावना से नहीं, बल्कि अनजाने में हुआ था। दूल्हे ने दुल्हन से माफी मांगी, तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद दुल्हन के परिजन अपने घर वापस चले गए। इस घटना की आसपास के गांवों में खूब चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें- “हरियाणवी बोलनी आती है?”…मराठी मजदूर से गुस्से में बोला शख्स, फिर जो हुआ देखकर चौंक जाएंगे

Advertisement
Advertisement
Next Article