Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सुहागरात पर दुल्हन लापता, दो दिन बाद मिली तो हालत देखर चौंक गए दूल्हा

लापता दुल्हन की वापसी से परिवार में हड़कंप

07:01 AM Apr 28, 2025 IST | Shivangi Shandilya

लापता दुल्हन की वापसी से परिवार में हड़कंप

राजस्थान के पाली जिले में सुहागरात पर गायब हुई दुल्हन को पुलिस ने दो दिन बाद खोज निकाला। उसकी हालत देखकर दूल्हा और पुलिस दोनों हैरान रह गए। यह मामला रोहट थाना क्षेत्र का है, जहां दुल्हन की स्थिति ने सभी को चौंका दिया। पूछताछ में पता चला कि लड़की को पाली के पास एक इलाके में बंधक बनाकर रखा गया है।

राजस्थान के पाली से हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आई है। सुहागरात के दिन गायब हुई दुल्हन को पुलिस ने खोज निकाला है। लेकिन उसकी स्थिति देख दूल्हा चौंक गया। फिर जब मालुम हुआ कि उसके साथ क्या हुआ है, इसके बाद दूल्हा और पुलिस के ही होश उड़ गए। यह पूरी घटना रोहट थाना क्षेत्र की है।

Advertisement

बता दें कि यह पूरी घटना रोहट थाना क्षेत्र की है. जहां शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन घर से अचानक गायब हो गई। इसके बाद से शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। घर वाले दुल्हन की खोजबिन शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही नई दुल्हन को ढूंढ निकाला। पुलिस ने इस संबंध में बताया कि रोहट इलाके में रहने वाले एक युवक की शादी 19 अप्रैल को पास के ही क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ हुई थी। दुल्हन करीब 19 वर्ष की है। शादी के अगले दिन दुल्हन की विदाई के बाद घर में शादी के अन्य रीती रिवाज चल रहे थे। रात को दुल्हन-दूल्हे की सुहागरात थी, इससे पहले ही घर से दुल्हन गायब थी।

पुलिस ने आगे बताया कि दुल्हन के माता-पिता के घर के पास रहने वाला एक युवक करीब दो साल से उसे परेशान कर रहा था और कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका था। वह लगातार उस पर दबाव बना रहा था। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने आरोपी युवक के परिजनों से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि लड़की को पाली के पास एक इलाके में बंधक बनाकर रखा गया है।

पुलिस वहां पहुंची और अगले दिन दुल्हन को वहां से बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। युवक ने लड़की से कहा था कि वह किसी और से शादी नहीं करेगी। हालांकि लड़की के घर वाले ने लड़की की शादी दूसरे जगह करा दी। इससे नाराज युवक ने दुल्हन के साथ ऐसा बर्ताव किया।

Viral Video: अरे दीदी, ये क्या कर रही? लड़की ने गोंद से चिपकाई रोटी, वीडियो देख घूम जाएगा दिमाग

Advertisement
Next Article