Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बैल बना दूल्हा तो गाय बनी दुल्हन, Maharashtra से Madhya Pradesh पहुंची बारात

09:38 AM Dec 11, 2023 IST | Pratibha

Cow Bride Bull Groom Marriage Video: खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर महेश्वर गांव में गाय और बैल की यह अनोखी शादी हुई है।

Advertisement

गाय और बैल की शादी वीडियो

अनोखी शादियों से जुड़े तमाम किस्से हमारे सामने आते हैं। अब एक गाय और बैल की शादी की खूब चर्चा हो रही है। इस शादी में गाय दुल्हन की तरह सजी थी और बैल को दूल्हे की तरह सजाया गया था। फिर बारात निकाली गई।

वायरल वीडियो महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का है

मध्य प्रदेश के खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर महेश्वर गांव में गाय और बैल की यह अनोखी शादी हुई है। महाराष्ट्र के जलगांव जिले से बारात आई। जिसमें 50 से अधिक लोग गांव के भरवाड़ समाज और मालधारी समाज के लोगों ने यह अनोखा आयोजन किया था।

अहिल्या माता की नगरी महेश्वर में कराई गई थी शादी

महाराष्ट्र राणा भगत ने कहा कि उन्हें विचार आया कि गाय और बैल की शादी कराई जाए। पुराने ऋषि महात्मा गाय और बैल का विवाह कराते रहते थे। इसे शिव विवाह माना जाता है। उन्होंने बताया कि हमने अहिल्या माता की नगरी महेश्वर में गाय बैल का विवाह कराया है। इसमें सभी समाज के लोग शामिल हुए हैं।

ग्रामीण ने इस अनोखी शादी को शिव विवाह नाम दिया

ग्रामीण ने इस विवाह को शिव विवाह नाम दिया है। इस शादी में गाय (नंदिनी) से शादी करने के लिए बैल (नंद किशोर) बारात लेकर पहुंचे और पूरे विधि-विधान से शादी हुई। दोनों की उम्र करीब 12 महीने बताई जा रही है। शादी में दूल्हा-दुल्हन बरात और डीजे सब कुछ था। सब मिलकर डांस करते हुए खुशी-खुशी शादी में शामिल हुए।

शादी को लेकर लोग दिखे उत्सुक

हालांकि यह अनोखी शादी की खूब चर्चा हो रही है। शादी को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता भी नजर आई। वहीं शादी का आयोजन करने वाले महाराष्ट्र निवासी राणा भगत ने कहा कि जब मैं गुजरात से महाराष्ट्र आया तो मैंने सोचा कि महेश्वर में अनुष्ठान करूंगा। पुराने जो ऋषि महात्मा थे। वह गए और बैल का विवाह कराते थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article