Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नहीं थम रहा Tunisha Sharma के Suicide Case का मामला, तेज़ तर्रार महिला ऑफ़िसर को सौंपी गई जाँच

तुनिशा शर्मा के सुसाइड केस का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब इस केस को लेकर जाँच महिला अफ़सर को सौंप दी गई है । जहाँ अब महिला अफ़सर इस केस की गहनता से जाँच करेंगी।

01:19 PM Dec 29, 2022 IST | Desk Team

तुनिशा शर्मा के सुसाइड केस का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब इस केस को लेकर जाँच महिला अफ़सर को सौंप दी गई है । जहाँ अब महिला अफ़सर इस केस की गहनता से जाँच करेंगी।

तुनिशा शर्मा के सुसाइड केस का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब इस केस को लेकर जाँच महिला अफ़सर को सौंप दी गई है । जहाँ अब महिला अफ़सर इस केस की  गहनता से जाँच करेंगी। 
Advertisement
शीजान खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड  के दर्ज किए जाएंगे बयान 
पुलिस अब शीजान खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बयान भी दर्ज करेगी. शीजान खान ने पुलिस पूछताछ में सीक्रेट गर्लफ्रेंड की बात स्वीकार कर ली है। बता दें पुलिस जाँच में कई तथ्य सामने आए पुलिस जांच में सामने आया है कि शीजान खान दर्जनभर लड़कियों से व्हॉट्सऐप पर बात कर रहा था। पुलिस को चैट की डिटेल मिल गई है। इन्हीं लड़कियों की चैट का एनालिसिस करने का जिम्मा एक तेज तर्रार महिला सब इंस्पेक्टर को दिया गया है। लड़कियों से की गई बातचीत के आधार पर तय होगा कि क्या शीजान खान, तुनिषा के अलावा किसी और लड़की के साथ भी रिलेशनशिप में था। फ़िलहाल पुलिस उस सीक्रेट गर्लफ्रेंड के भी संपर्क में है जिसकी जानकारी शीजान खान ने दी है। 
व्हॉट्सऐप चैट पर टिकी हुई है पूरी तफ्तीश
पुलिस उन सभी लड़कियों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, जिनके साथ शीजान खान पिछले एक साल से रिलेशनशिप में था।  पुलिस की अब पूरी तफ्तीश व्हॉट्सऐप चैट पर टिकी हुई है। पुलिस ने तुनिषा शर्मा और शीजान खान के बीच हुई चैट की भी तफ्तीश शुरू कर दी है।  ये चैट 250 से 300 पन्नों की है। चैट से पुलिस यह बात समझने की कोशिश करेगी कि आखिर दोनों के बीच ब्रेकअप किस बात को लेकर हुआ था। ये चैट जून महीने से लेकर अभी तक की है। 
शीजान खान ने सीक्रेट गर्लफ्रेंड के साथ हुई चैट को डिलीट किया 
पुलिस जांच में कई जानकारियाँ मिली यह भी पता चला  कि शीजान खान ने अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के साथ की गई चैट को डिलीट किया था। पुलिस इस चैट को रिट्रीव करने के लिए अब व्हॉट्सऐप को चिट्ठी लिखेगी। पुलिस शीजान खान की रिमांड को बढ़ाकर यही जानना चाहती है कि उसने सिर्फ एक ही लड़की के साथ चैट क्यों डिलीट की। 
पुलिस के सामने एक महत्वूपर्ण सवाल अब खड़ा हो गया है।  सवाल यह है कि शीजान खान ने सीक्रेट गर्लफ्रेंड के साथ हुई चैट को डिलीट कब किया? तुनिषा की खुदकुशी से पहले या फिर बाद में? पुलिस उस लड़की यानी शीजान की गर्लफ्रेंड का बयान भी जल्द दर्ज करेगी। 
 शीजान खान बयानों में ला रहे लगातार बदलाव 
 शीजान खान ने शुरुआत में ब्रेकअप की वजह उम्र और धर्म को बताया था। वहीं, बाद में पुलिस को बताया कि दोनों के परिवार को रिलेशन पसंद नहीं था, इस वजह से ब्रेकअप किया. इसके बाद उसने करियर पर फोकस करने को ब्रेकअप की वजह बताया था। शुरुआत में शीजान अपनी जिंदगी में किसी और लड़की के होने की बात से साफ साफ इनकार करता रहा। अब देखना यह होगा की यह मामला क्या मोड़ लेगा। 
Advertisement
Next Article