Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सत्ता की लालच में केंद्र सरकार अंधी हो चुकी है, राज्यों की तबाही उसे दिखाई नहीं देती - कांग्रेस

कांग्रेस ने असम में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच महाराष्ट्र के कई शिवसेना विधायकों की गुवाहाटी में मौजूदगी को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सत्ता की लालच में इतनी अंधी हो चुकी है कि उसे असम में बाढ़ की तबाही दिखाई नहीं देती।

04:39 PM Jun 23, 2022 IST | Ujjwal Jain

 प्रधानमंत्री खुद जाकर देखें लोगों की समस्या – गौरव गोगोई
पार्टी प्रवक्ता और सांसद गौरव गोगोई ने यह दावा भी किया कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर आज एक जिम्मेदार केंद्र सरकार होती तो असम और पूर्वोत्तर में केंद्रीय मंत्री को भेजा जाता और प्रधानमंत्री खुद जाकर देखते कि लोगों की क्या समस्या है। इसके बाद केंद्र सरकार मदद के लिए पैकेज की घोषणा करती और दूसरे अन्य सहयोग भी करती।’’ 
गोगोई ने आरोप लगाया, ‘‘अफसोस की बात है कि वर्तमान में केंद्र की सरकार जिम्मेदार सरकार नहीं है। वह सत्ता की लालच में इतना अंधी हो चुकी है कि उसे असम में बाढ़ की तबाही दिखाई नहीं देती।’’ 
पीएम गुजरात और महाराष्ट्र में व्यस्त है – कांग्रेस 
उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में सरकार गिरानी है तो महाराष्ट्र के विधायकों को असम भेजती है। पूर्वोत्तर के साथ इतना निष्ठुर और सौतेला व्यवहार कभी नहीं देखा गया…हमारे प्रधानमंत्री तो गुजरात के चुनाव और महाराष्ट्र में सरकार गिराने में व्यस्त हैं।’’ 
गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हम असम के मुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं कि क्या आपने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से वित्तीय मदद मांगी?’’ असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया था कि बाढ़ से राज्य में 12 और लोगों की मौत हो गई है जबकि 32 जिलों में 55 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। 
Advertisement
Next Article