Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

केन्द्र सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं में दखल डाल स्वायत्तता खत्म करने पर तुली है : मदन मोहन झा

मोहन झा ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार देश के सभी संवैधानिक संस्थाओं के कार्यकलाप में दखलन्दाजी कर स्वायत्तता को खत्म करने पर तुली हुई है।

07:10 PM Oct 26, 2018 IST | Desk Team

मोहन झा ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार देश के सभी संवैधानिक संस्थाओं के कार्यकलाप में दखलन्दाजी कर स्वायत्तता को खत्म करने पर तुली हुई है।

पटना  : देश की सबसे बड़ी जांच एजेन्सी सी.बी.आई. के निदेशक एवं विशेष निदेशक को केन्द्र सरकार द्वारा मध्य रात में हटाने की प्रक्रिया की कांग्रेस पार्टी ने कड़ी निन्दा की है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार देश के सभी संवैधानिक संस्थाओं के कार्यकलाप में दखलन्दाजी कर स्वायत्तता को खत्म करने पर तुली हुई है।

डा. झा ने कहा कि राफेल तोप सौदे पर सी.बी.आई. के निदेशक दस्तावेज की मांग कर रहे थे, इसलिये देर रात में उनकी छुट्टी कर दी गयी। उन्होंने कहा कि सी.बी.आई. के हटाये गये निदेशक आलोक वर्मा ने उच्चतम न्यायालय में इस संस्था को केन्द्र सरकार की दखलन्दाजी से मुक्त कर इसे स्वायत्तशासी संस्था बनाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि सी.बी.आई. की कार्य प्रणाली में केन्द्र सरकार की अनुचित दखलअदाजी बहुत अधिक हो गई है। डा. झा ने कहा कि देश की जनता बहुत जागरूक है और 2019 के लोकसभा चुनाव में उसका उचित जबाब देगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article