मुख्यमंत्री ने पटना के जलजमाव वाले क्षेत्रों का मुआयना किया, अधिकारियों को दिये आवष्यक दिशा-निर्देश
मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेष्वर पाण्डेय, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
01:43 PM Sep 29, 2019 IST | Desk Team
पटना : मुख्यमंत्री नीतीष कुमार ने आज पटना में जलजमाव वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया और स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री 1 अणे मार्ग स्थित आवास से नेहरू पथ होते हुये डाकबंगला चौराहा पहुॅचे। इसके पश्चात गांधी मैदान, एक्जीविशन रोड, कंकड़बाग रोड, एनएमसीएच, अगमकुऑ पुल पार कर बाइपास, अनिशाबाद समेत कई स्थानों पर जलजमाव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेष्वर पाण्डेय, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement