मुख्यमंत्री ने अपनी माताश्री स्व. परमेश्वरी देवी के पुण्य तिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर स्व. परमेश्वरी देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
09:43 AM Jan 02, 2020 IST | Desk Team
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी माता स्व.परमेश्वरी देवी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर अपने पैतृक गॉव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर स्व. परमेश्वरी देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह जी एवं अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीष कुमार, पुत्र निशान्त कुमार एवं निकट परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेष कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक जितेन्द्र कुमार, विधायक चन्द्रसेन, विधायक रविज्योति कुमार, विधान पार्षद रणवीर नन्दन, विधान पार्षद संजय कुमार उर्फ गांधी जी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन के सदस्य उदयकांत मिश्रा, नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य व्यक्तियों तथा शुभचिन्तकों के साथ साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, पटना के प्रमडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल, पटना प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक संजय सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, प्रबंध निदेषक बुडको चन्द्रषेखर सिंह, जिलाधिकारी पटना, जिलाधिकारी नालन्दा सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने भी स्व. परमेश्वरी देवी, स्व. राम लखन सिंह एवं स्व. मंजू सिन्हा कीे प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल्याण बिगहा स्थित अपने पुश्तैनी गॉव के देवी मंदिर में जाकर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये पूजा अर्चना भी की।
Advertisement
Advertisement