W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान जाकर ऊर्जा-सह-योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव का कुशलक्षेम पूछा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव का कुशलक्षेम जानने इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आई.जी।आई.एम.एस. ). पटना पहुंचे।

04:20 PM Aug 18, 2022 IST | Desk Team

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव का कुशलक्षेम जानने इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आई.जी।आई.एम.एस. ). पटना पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान जाकर ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री  बिजेन्द्र प्रसाद यादव का कुशलक्षेम पूछा
पटना,(पंजाब केसरी) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव का कुशलक्षेम जानने इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आई.जी।आई.एम.एस.)पटना पहुंचे।आई.जी.आई.एम.एस. के ए.सी.सी.यू. यूनिट पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजेन्द्र प्रसाद यादव से उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा कर रहे चिकित्सकों से इलाज के बारे में भी अद्यतन जानकारी ली। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री  तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त मंत्री  विजय कुमार चौधरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य प्रत्यय अमृत, आई.जी.आई.एम.एस. के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ.मनीष मंडल और डॉ. कृष्ण गोपाल सहित अन्य वरीय चिकित्सक उपस्थित थे।
Advertisement
 मुलाकात के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि  बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को यहां देखने आए थे, उनकी तबीयत पहले से ठीक है। कल राजद सुप्रीमो  लालू प्रसाद यादव से हुई मुलाकात को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उनसे पुराना संबंध है। हमलोग एक साथ हैं, पहले से संबंध है। भाजपा द्वारा फिर से जंगलराज आने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा- जिसको जो मन में आता है बोलने दीजिए, जब जरूरत होगी तो सारी बात बोलेंगे। प्रचार-प्रसार में लोग बोलते हैं, इसका कोई मतलब नहीं है। तेजी से और काम किया जाएगा, चिंता न करें। विधि मंत्री  कार्तिक कुमार पर लगे आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वो सब देखा जा रहा है कि मामला क्या है।
Advertisement
जदयू विधायक श्रीमती बीमा भारती द्वारा लेशी सिंह को मंत्री बनाए जाने के विरोध में दिए गए बयान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लेशी सिंह वर्ष 2013 में मंत्री बनीं, फिर वर्ष 2014 में मंत्री बनीं और फिर वर्ष 2019 में मंत्री बनीं। इस बार भी मंत्री बनी हैं। इस तरह की बात नहीं बोलनी चाहिए। इसका कोई मतलब नहीं है। लेशी सिंह के साथ कोई दिक्कत नहीं है। लेशी सिंह को मंत्री बनाया गया, वो ठीक है। बीमा भारती से पार्टी बात करेगी। उन्होंने कहा कि बीमा भारती को भी दो बार मंत्री बनाया गया। उन्हें वर्ष 2014 और 2019 में मंत्री बनाया गया था। इसकी गुंजाइश नहीं है कि सभी को मंत्री बनाया जाए। अगर कोई बयान देता है तो पहले पार्टी की ओर से समझाया जाएगा, पूछताछ की जाएगी। हमलोगों की पार्टी में इस तरह की कोई बात नहीं है। कोई उनसे कुछ कहवा दिया है, वो गलत है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×