Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नाखूनों के रंग शरीर में इन बीमारियों के होने के संकेत देते हैं

हमारे शरीर का नाखून एक अहम हिस्सा होते हैं। आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में नाखून बहुत मदद करते हैं। यही वजह है कि लड़कियां अपने नाखूनों को खूबसूरत रखने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।

08:41 AM Jun 25, 2019 IST | Desk Team

हमारे शरीर का नाखून एक अहम हिस्सा होते हैं। आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में नाखून बहुत मदद करते हैं। यही वजह है कि लड़कियां अपने नाखूनों को खूबसूरत रखने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।

हमारे शरीर का नाखून एक अहम हिस्सा होते हैं। आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में नाखून बहुत मदद करते हैं। यही वजह है कि लड़कियां अपने नाखूनों को खूबसूरत रखने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। लेकिन नाखूनों का बदलता रंग आपको शरीर में कई बीमारी के होने का संकेत भी देता है। 
Advertisement
वैद्य और हकीम पुराने जमाने में नाखूनों के रंग से ही शरीर में होने वाली बीमारी के बारे में पता लगाते थे। आप भी अपने नाखूनों के रंग से शरीर में होने वाली बीमारियों का पता लगा सकते हैं। आज हम आपको नाखूनों के बदलते रंग से शरीर में होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

इन बीमारियों के संकेत देते हैं नाखून के रंग-

1. नाखून का रंग सफेद होता है तो आपको लिवर की बीमारी हो सकती है। इसके साथ ही आंत और दिल की बीमारी के भी लक्षण बताता है। 
2.नाखूनों का रंग अगर पीला होता है तो इसका मतलब आपको कोई गंभीर बीमारी होने वाली है। थाइराइड, सोरायसिस, एनीमिया, कुपोषण, फंगल इंफेक्‍शन, मधुमेह और फेफड़ों की बीमारी आपको हो सकती है। अगर आपके नाखून का रंग ऐसा होता है तो आप जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं और अपना इलाज भी करवाएं। 
3. अगर आपके नाखून का रंग नीली स्याही की तरह हो जाए ताे इसका मलतब यह है कि आपके शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। यह फेफड़ों में इंफेक्‍शन के साथ निमोमिनया और दिल की बीमारी के भी लक्षण बताता है। 
4. कई लोगों के नाखून आधे सफेद और आधे गुलाबी रंग के तो हैं इसका यह मतलब होता है कि आपके शरीर में ब्लड प्रेशर की परेशानी हो रही है। हाई या लो ब्लड प्रेशर के लक्षण की तरफ इशारा करते हैं। अगर आपके नाखून ऐसे रंग के होते हैं तो डॉक्टर को दिखाएं और इलाज करवाएं। 
5. नाखून की सतह कभी खुरदुरी भी हो जाती है। इसका मतलब होता है कि आपके शरीर में सोरायसिस और गठिया की बीमारी होने की संभावना हो रही है। फंगल इंफेक्‍शन और थाइराइड की तरफ टूटे और दरार वाले नाखून के लक्षण होते हैं। 
Advertisement
Next Article