कमिश्नरी प्रणाली को बनाएंगे बेहतरीन पुलिसिंग का मॉडल : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कमिश्नरी प्रणाली को बेहतरीन पुलिसिंग का मॉडल बनाकर आगे बढ़ने से उत्तर प्रदेश पुलिस निश्चित रूप से दुनिया का सबसे अच्छा पुलिस बल बन सकती है।
09:49 PM Jan 25, 2020 IST | Shera Rajput
Advertisement
Advertisement
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कमिश्नरी प्रणाली को बेहतरीन पुलिसिंग का मॉडल बनाकर आगे बढ़ने से उत्तर प्रदेश पुलिस निश्चित रूप से दुनिया का सबसे अच्छा पुलिस बल बन सकती है।
Advertisement
योगी ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर पुलिस आयुक्त प्रणाली को पुलिसिंग का मॉडल बनाकर चला जाए तो राज्य पुलिस को निश्चित रूप से दुनिया के सबसे अच्छे पुलिस बल के रूप में स्थापित किया जा सकता है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल में राजधानी लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने एक नया प्रयोग प्रारंभ किया है जिसे युद्धस्तर पर लागू करना है। उन्होंने कहा कि शाम या रात के समय अगर कोई महिला अकेली जा रही है तो उन्हें सुरक्षित उनके घर तक छोड़ देना पुलिस के प्रति आम नागरिक के विश्वास को बढ़ाएगा। इससे सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर होगी।
योगी ने कहा कि चाहे जैसे भी हो अपराधियों को सुधरना ही होगा। उन्होंने कहा कि अपराधी या तो कानून से सुधरेंगे या पुलिस के डंडे से। हमें दोनों के लिए तैयार रहना होगा। साथ ही आम जनता के साथ सीधा संवाद भी आगे बढ़ाना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिवार को दी जाने वाली धनराशि को प्रदेश सरकार ने कई गुना बढ़ाया है। इसके साथ ही ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल या कोमा में चले जाने वाले जवानों को वेतन के बराबर पेंशन राशि आजीवन दिए जाने की व्यवस्था भी की गई है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रयागराज कुंभ मेला – 2019 के सफल आयोजन में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को मेडल से नवाजा।
योगी ने कॉफी टेबल बुक – ‘कुंभ 2019’, ‘कुम्भ मेला सोशल मीडिया हैंडबुक’ और ‘स्मार्ट पुलिसिंग’ कॉफी टेबल पुस्तक का विमोचन भी किया।
Advertisement

Join Channel