टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कत्ल किए नौजवान का कोरोना टैस्ट आया पॉजीटिव तो 14 पुलिस अधिकारियों समेत एक शख्स को किया गया क्वाटरटाइन

पंजाब के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के नजदीक बनी रेलवे कॉलोनी – 5 में किए गए कत्ल का कोरोना टैस्ट पॉजीटिव आया है

10:54 PM May 16, 2020 IST | Shera Rajput

पंजाब के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के नजदीक बनी रेलवे कॉलोनी – 5 में किए गए कत्ल का कोरोना टैस्ट पॉजीटिव आया है

लुधियाना : पंजाब के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के नजदीक बनी रेलवे कॉलोनी – 5 में किए गए कत्ल का कोरोना टैस्ट पॉजीटिव आया है, जिस कारण अधिकारियों द्वारा 14 पुलिस अधिकारियों समेत एक शख्स को क्वाटरटाइन किया गया है। बीते दिनों कर्ण चौधरी नामक एक नौजवान का कुछ अज्ञात लोगों ने कत्ल कर दिया था और उसकी लाश रेलवे कालोनी में फेंकी मिली थी। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाने से पहले उसका कोरोना टैस्ट किया गया जोकि पॉजीटिव आया है। पुलिस ने मृतक नौजवान की रिहायशी स्थल जनकपुरी की गली न. 13 के भी समस्त इलाके को सील किया गया है। जहां करण चौधरी रहता था। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय कर्ण 8वी कक्षा का विद्यार्थी था। फिलहाल उसके परिवारिक सदस्यों को भी आइसोलेट किया गया है।  इससे पहले सिविल अस्पताल में दो दिन पहले अलग-अलग जगहों से दो अज्ञात शवों को लाया गया था। जिनके सैंपल जांच को भेजे गए थे। शुक्रवार को इनके सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। शवों में वायरस सामने आने के बाद दूसरे मृतक की जानकारी प्राप्त की जा रही है कि वह कहां के रहने वाला था।
लुधियाना में एक ही दिन में 21 लोग संक्रमित आने से हडक़ंप मच गया। वीरवार को पॉजिटिव आए मामलों में में दिल्ली से आए 18 आरपीएफ जवान और जिले के तीन लोग शामिल हैं। जिले के पॉजिटिव आए तीन मामलों से दो कंगनवाल की टायर फैक्ट्री के कोरोना संक्रमित मैनेजर से जुड़े हैं।
सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि वीरवार को आई रिपोर्ट में जिले में ड्यूटी दे रहे दिल्ली आरपीएफ के 18 मुलाजिम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले 9 मई को दो मुलाजिम कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और 11 मई को फिर 14 मुलाजिम कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
इसके बाद कुल मिलाकर अब तक 34 आरपीएफ मुलाजिम कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, 80 के करीब आरपीएफ मुलाजिम दिल्ली से ड्यूटी देने आए थे। पहली बार 14 आरपीएफ जवानों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे दल को क्वारंटाइन कर मेरिटोरियस स्कूल में रखा गया था। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद उन्हें आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट किया गया।
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Advertisement
Next Article