For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sukhpal Singh Khaira को कोर्ट ने सुनाई ये बड़ी सज़ा ! 2015 में हुए केस अब क्या आया नया मोड़ ?

08:15 AM Oct 01, 2023 IST | Nikita MIshra
sukhpal singh khaira को कोर्ट ने सुनाई ये बड़ी सज़ा   2015 में हुए केस अब क्या आया नया मोड़

जब से पंजाब के सुखपाल सिंह खेहरा को पुलिस ने अपने हिरासत में लिया है तब से ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच एक बड़ी बहस छिड़ चुकी है। 2015 के मामले को अब खुदेडकर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जी हां सुखपाल सिंह को मादक पदार्थ मामले में ही न्यायिक हिरासत में लिया है शनिवार के दिन अदालत ने ये फैसला सुनाया। बता दे कि शनिवार के दिन दो दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच जलालाबाद स्थित अदालत में उन्हें पेश किया गया। जहां गुरुवार के दिन चंडीगढ़ में स्थित उनके आवास से उनको गिरफ्तार किया गया था।

जाने क्या है मामला?

बता दे किस साल 2015 में पंजाब में एक ऐसा कांड किया गया जिसमें खेहरा का नाम भी सामने आया था । जी हां 2015 के मादक पदार्थ मामले में खेहरा को गिरफ्तार किया गया था यह मामला मार्च 2015 में फाजिल्का के जलालाबाद में स्थित पुलिस थाने में दर्ज किया गया इसमें सिर्फ खेहरा का नाम ही नहीं बल्कि गुरदेव सिंह सहित नौ लोगों का नाम भी दर्ज किया गया था। जो उन्हें मन प्रभावित अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था वहीं पुलिस ने आरोपियों से 2 किलोग्राम हीरोइन सोने की 24 बिस्किट एक देसी पिस्तौल साथ ही एक 315 बोर की पिस्तौल इतना ही नहीं बल्कि दो पाकिस्तानी सिम कार्ड भी बरामद किए गए थे। जहा जांच के बाद सुखपाल सिंह खेहरा का नाम भी सामने आया था।

कब मिली थी जमानत?

उच्चतम न्यायालय ने साल 2017 में खेहरा के खिलाफ चल रहे केस को लेकर निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी जिन्हें मामले में अतिरिक्त आरोपों के तौर पर गिरफ्तार किया गया था वही सुखपाल सिंह को 2015 के मादक पदार्थ मामले से जुड़े धन शोधन के आरोप में 2021 में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भी गिरफ्तार किया गया। लेकिन उन्हें साल 2022 में ही जमानत मिल गई और फिर से यह केस फरवरी 2023 में उठा, जहां उनके खिलाफ समन आदेश को भी रद्द कर दिया गया था।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nikita MIshra

View all posts

Advertisement
×