''दोषियों को...'', सीलमपुर हत्याकांड पर CM रेखा का पहला रिएक्शन
सीलमपुर हत्याकांड पर CM रेखा ने कहा, ‘दोषियों को सख्त सजा मिलेगी’
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हुई कुणाल की हत्या के बाद परिजनों ने प्रदर्शन किया और इलाके को जाम कर दिया। लोग हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। अब इस पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पहली प्रतिक्रिया दी है। इस घटना पर बीजेपी सासंद मनोज तिवारी ने गंभीर चिंता व्यक्त किया है। उन्होंने नाराज लोगों को कहा है कि दिल्ली पुलिस अपना काम कर रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा और हत्यारों को सख्त सजा दिलाने का काम दिल्ली पुलिस करेगी।
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 अप्रैल रात को हाहाकार मच गया। इलाके में गुरुवार देर रात कुणाल की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। नाराज परिजनों और आसपास के लोगों ने आज शुक्रवार को सीलमपुर को पूरी तरह जाम कर दिया। इस घटना के बाद सीलमपुर में माहौल गर्म है। लोगों ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की है। अब इस घटना को लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पहली प्रतिक्रिया दी है।
सीएम रेखा ने क्या कहा?
सीएम रेखा गुप्ता ने आज इस मामले को गंभीर से लेते हुए कहा, “मेरी खुद पुलिस कमिश्नर से बात हुई है। इस मर्डर में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनकी तलाशी पुलिस कर रही है। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ”हमें उम्मीद है कि हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। परिवार को न्याय मिलेगा, किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अपना काम अपने तरीकें से कर रही हैं।”
#WATCH दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “मेरी खुद पुलिस कमिश्नर से बात हुई है… जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनकी खोज पुलिस कर रही है। हमें उम्मीद है कि उन्हें जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। परिवार के साथ न्याय होगा। किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। FIR… https://t.co/OFN0zw0kzd pic.twitter.com/7NAxMRMPXO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2025
कल रात की घटना
बता दें कि दिल्ली के सीलमपुर इलाके में कल यानी गुरुवार देर रात 17 साल के लड़के कुणाल को मार दिया गया। इस हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. परिजनों में तनाव का माहौल है। लोग आरोपी के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। इस घटना को लेकर आज सीलमपुर के कई जगहों को लोगों ने घेर रखा है।
#WATCH दिल्ली: सीलमपुर में स्थानीय लोगों ने 17 वर्षीय लड़के कुणाल की हत्या के विरोध में अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखते हुए सड़क को अवरुद्ध कर दिया। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। pic.twitter.com/SIfaiNR3ar
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2025
बीजेपी नेता का बयान
इस घटना पर बीजेपी सासंद मनोज तिवारी ने गंभीर चिंता व्यक्त किया है। उन्होंने नाराज लोगों को कहा है कि दिल्ली पुलिस अपना काम कर रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा और हत्यारों को सख्त सजा दिलाने का काम दिल्ली पुलिस करेगी।
सीलमपुर : छह गोलियां मारकर युवक की हत्या