For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

The Diplomat Movie Review: फिल्म में रहा जॉन अब्राहम का शानदार काम, होली के मौके पर फैंस को तोहफा।

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने होली पर मचाई धूम

04:05 AM Mar 13, 2025 IST | Anjali Dahiya

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने होली पर मचाई धूम

the diplomat movie review  फिल्म में रहा जॉन अब्राहम का शानदार काम  होली के मौके पर फैंस को तोहफा।

जॉन अब्राहम (John Abraham) और सादिया खतीब (Sadia Khateeb) स्टारर फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ 14 मार्च को होली के खास मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए एक्टर के फैंस को उनका एक अलग अवतार देखने को मिलने वाला है।

कैसी है फिल्म

‘द डिप्लोमैट’ फिल्म की कहानी 28 साल की एक हिंदुस्तानी लड़की की कहानी है। जो पाकिस्तान के इंडियन एम्बेसी में फंस जाती है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम (जे.पी. सिंह) के किरदार में है। वहीं सादिया खतीब (उज्मा अहमद) के किरदार में रहती हैं। फिल्म की पूरी कहानी उज्मा पर आधारित है। जहां पाकिस्तान का एक शख्स उसे जबरन शादी कर लेता है। लेकिन फिल्म की कहानी में रोमांच तब आता है, जब उज्मा जे.पी. सिंह से मदद मांगती है। क्या जे.पी. सिंह उज्मा की मदद कर पाता है ? क्या उज्मा वापस भारत लौट पाती है ? यह सब जानने के लिए आपको यह फिल्म सिनेमाघरों में जाकर देखनी पड़ेगी।

एक्टिंग

जे.पी. सिंह के किरदार में जॉन अब्राहम ने जान डाल दी है। इस किरदार के लिए एक्टर परफेक्ट माने जा रहे हैं। वही फिल्म की एक्ट्रेस सादिया खतीब ने अपने किरदार से फिल्म को सजा दिया है। लीड एक्टर के अलावा आपको फिल्म में जगजीत संधू, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी भी नजर आएंगे। जिन्होंने अपना काम बखूबी तरह से किया है।

डायरेक्शन

इस फिल्म की कमान शिवम नायर ने संभाली है। डायरेक्टर की मेहनत फिल्म में साफ तौर से नजर आ रही है। रितेश शाह की राइटिंग कमाल की है। लेकिन फिल्म की कहानी आपको सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान से मिलती जुलती लगेगी। Punjab Kesari.com इस फिल्म को 3.5 की रेटिंग देता है।

अगर आपको पॉलिटिकल कहानी से जुड़ी फिल्में देखना पसंद है तो यह फिल्म आप देख सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

Advertisement
×