टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अगले साल फरवरी में रिलीज होगी राजद नेता लालू यादव पर आधारित फिल्म

अपने अलग अंदाज के लिये मशहूर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जीवन पर आधारित फिल्म अगले साल के शुरू में रूपहले पर्दे पर नजर आयेगी।

07:57 AM Oct 30, 2019 IST | Desk Team

अपने अलग अंदाज के लिये मशहूर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जीवन पर आधारित फिल्म अगले साल के शुरू में रूपहले पर्दे पर नजर आयेगी।

अपने अलग अंदाज के लिये मशहूर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जीवन पर आधारित फिल्म अगले साल के शुरू में रूपहले पर्दे पर नजर आयेगी। ‘लालटेन’ नामक इस भोजपुरी फिल्म में लालू का किरदार निभा रहे अभिनेता यश कुमार ने बुधवार को  बताया कि राजद के पूर्व प्रमुख के जीवन पर बन रही इस फिल्म में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन के विभिन्न पहलुओं को रोचक और मनमोहक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। लालटेन राजद का चुनाव निशान भी है। 

पाकिस्तानी सेना ने LOC पर सीजफायर का किया उल्लंघन, 1 नागरिक की मौत

कुमार ने बताया कि अभिनेत्री स्मृति सिन्हा इस फिल्म में लालू की पत्नी राबड़ी देवी की भूमिका निभा रही हैं। इसका फिल्मांकन गुजरात और बिहार के विभिन्न हिस्सों में किया गया है। सुमन कुमार द्वारा निर्मित यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। देश के रेल मंत्री भी रह चुके लालू इस वक्त चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं। 
Advertisement
Advertisement
Next Article