Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरियंट से हुई पहली मौत, मृतक महिला को लगी थी टीके की दोनों डोज

मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के चलते 63 वर्षीय महिला की मौत का पहला मामला सामने आया है। मृतक महिला के छह करीबी लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिनमें से दो लोगों में डेल्टा प्लस स्वरूप की पुष्टि हुई है।

02:00 PM Aug 13, 2021 IST | Ujjwal Jain

मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के चलते 63 वर्षीय महिला की मौत का पहला मामला सामने आया है। मृतक महिला के छह करीबी लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिनमें से दो लोगों में डेल्टा प्लस स्वरूप की पुष्टि हुई है।

मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के चलते 63 वर्षीय महिला की मौत का पहला मामला सामने आया है। बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि वायरस के इस स्वरूप से जुलाई में जान गंवाने वाली बुजुर्ग महिला को कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराकें दी गई थीं। 
Advertisement
उन्होंने कहा कि महिला की मौत के बाद उनके करीबी संपर्क में रहे कम से कम दो अन्य लोगों में भी वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वायरस के यह स्वरूप बेहद संक्रामक है। अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र में डेल्टा स्वरूप के चलते यह मौत का दूसरा मामला है। इससे पहले रत्नागिरि जिले में 13 जून को 80 वर्षीय महिला की मौत वायरस के इस स्वरूप के कारण हो गई थी। उन्होंने कहा कि इस बुजुर्ग महिला ने टीके की एक भी खुराक नहीं ली थी। 
बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि हालिया मामले में पूर्वी मुंबई उपनगर के घाटकोपर की निवासी महिला की 27 जुलाई को एक अस्पताल के आईसीयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। राज्य सरकार के अधिकारियों को 11 अगस्त को इस बात की जानकारी हुई कि मृतक महिला डेल्टा प्लस रूवरूप से संक्रमित थी। यह बात जीनोम श्रृंखला परीक्षण रिपोर्ट के बाद सामने आई। 
उन्होंने कहा कि मृतक महिला के छह करीबी लोग भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए जिनमें से दो लोगों में डेल्टा प्लस स्वरूप की पुष्टि हुई है। 
Advertisement
Next Article