Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण के 7वे सीजन के पहले एपिसोड ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

करण जौहर का पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण अपने 7वे सीजन के साथ लौट चूका है। ये शो आती ही एक बार फिर तेहलका मचा रहा है। शो के पहले गेस्ट रणवीर सिंह और आलिया भट्ट थे। ऐसे मे ये एपिसोड कई रिकॉर्ड तोड़ गया। हाल ही में, करण जौहर ने इसकी खुशी जाहिर करते हुए इसकी जानकारी दी है।

04:49 PM Jul 09, 2022 IST | Desk Team

करण जौहर का पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण अपने 7वे सीजन के साथ लौट चूका है। ये शो आती ही एक बार फिर तेहलका मचा रहा है। शो के पहले गेस्ट रणवीर सिंह और आलिया भट्ट थे। ऐसे मे ये एपिसोड कई रिकॉर्ड तोड़ गया। हाल ही में, करण जौहर ने इसकी खुशी जाहिर करते हुए इसकी जानकारी दी है।

करण जौहर का पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण अपने 7वे सीजन के साथ लौट चूका है। ये शो आती ही एक बार फिर तेहलका मचा रहा है। बता दे इस सीजन का पहले एपिसोड स्ट्रीम हो चूका है। जो दर्शको को खूब पसंद भी आया। इस एपिसोड मे एंटरटेनमेंट के साथ – साथ ज़ोरदार मसाले क भी तड़का था। 
Advertisement
बता दें, करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के सातवें सीजन के पहले गेस्ट कोई और नहीं बल्कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के को-स्टार्स रणवीर सिंह और आलिया भट्ट थे। दोनों ने शो में खूब सारी मस्ती की थी और कई हैरान करने वाले खुलासे किए थे, जिससे दर्शकों ने खूब पसंद किया। 
शो में रणवीर सिंह ने जहां मजेदार अंदाज में ऋतिक रोशन, धर्मेंद्र, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, अजय देवगन और आमिर खान की मिमिक्री करके लाइमलाइट बटोरी, तो वहीं आलिया ने रणबीर कपूर संग अपनी लव स्टोरी की शुरुआत पर बात की थी। 
ऐसे मे ये एपिसोड कई रिकॉर्ड तोड़ गया। हाल ही में, करण जौहर ने इसकी खुशी जाहिर करते हुए इसकी जानकारी दी है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉफी विद करण का पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने जानकारी दी है कि, चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ के पहले एपिसोड के पहले दिन का रिकॉर्ड सबसे ज्यादा हाई रहा है। 

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘अगर आपने अभी तक #KoffeewithKarans7 का पहला एपिसोड नहीं देखा है, तो आप जो भी कर रहे हैं, बस उसे छोड़िए और जाकर देखिए! #KoffeeWithKaran S7 अब हर गुरुवार @disneyplushotstar पर स्ट्रीम होगा।’

Advertisement
Next Article