Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CM योगी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक संपन्न

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की ताजपोशी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक शुक्रवार देर रात संपन्न हुयी।

12:00 AM Mar 26, 2022 IST | Shera Rajput

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की ताजपोशी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक शुक्रवार देर रात संपन्न हुयी।

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की ताजपोशी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक शुक्रवार देर रात संपन्न हुयी।
Advertisement
40 मिनट चली बैठक , शनिवार सुबह दस बजे फिर बुलायी गयी बैठक
तकरीबन 40 मिनट चली बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। मंत्रियों के संक्षिप्त परिचय के बाद बैठक का समापन हो गया।  बैठक शनिवार सुबह दस बजे फिर बुलायी गयी है।
योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के 52 सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आज सुबह एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के 52 सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नियुक्त किए गए 16 कैबिनेट मंत्रियों,14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा 20 राज्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
Advertisement
Next Article