Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से शुरू, PM नरेंद्र मोदी सहित 280 सांसद लेंगे शपथ

08:31 AM Jun 24, 2024 IST | Yogita Tyagi

लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद और PM नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात आज से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू होगा। आपको बता दें कि, 18वीं लोकसभा का यह सत्र 3 जुलाई तक चलेगा। 10 दिनों के इस सत्र में 8 बैठकें आयोजित होंगी। 18वीं लोकसभा के इस सत्र में नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे, यह 2 दिनों तक जारी रहेगी। इसमें सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद के तौर पर शपथ लेंगे। बता दें की सत्र की शुरुआत में पहले दिन कुल 280 सांसद शपथ लेंगे। इसके पश्चात 26 जून 2024 को लोकसभा अध्यक्ष चुनने के लिए चुनाव आयोजित होगा। 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।

पहला सत्र हंगामेदार रहने की उम्मीद

Advertisement

पहला सत्र हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष 26 जून को अध्यक्ष के चुनाव, नीट-यूजी और यूजीसी-नेट में पेपर लीक के आरोपों पर चर्चा और प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति को लेकर भाजपा नीत एनडीए सरकार को घेर सकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय जनता पार्टी के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ दिलाएंगी। इसके बाद महताब लोकसभा के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन के सदस्य के तौर पर शपथ लेने के लिए बुलाएंगे।

राज्यसभा का 264वां सत्र भी 27 जून से शुरू



आम चुनावों के बाद 18वीं लोकसभा का यह पहला सत्र है, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 293 सीटें हासिल कीं और भारतीय जनता पार्टी ने 234 सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस के खाते में 99 सीटें गईं। इस बीच आज सुबह 10 बजे संसद स्थित सीपीपी कार्यालय में नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसदों की बैठक बुलाई गई है। राष्ट्रपति मुर्मू ने नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण में प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए सुरेश कोडिकुन्निल, थलिक्कोट्टई राजुथेवर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंद्योपाध्याय को भी नियुक्त किया। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा और 3 जुलाई को नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ/प्रतिज्ञान के लिए समाप्त होगा। राज्यसभा का 264वां सत्र भी 27 जून से शुरू होगा और 3 जुलाई को समाप्त होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article