For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जिला कारागार के कैदी बना रहे झंडा,हर घर तिरंगा अभियान में दे रहे योगदान

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के बीच जिला कारागार के कैदी भी इसे सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं। जेल की चारदीवारी के भीतर कैदी मिलकर दस हजार तिरंगा झंडे बना रहे हैं।

05:20 PM Aug 08, 2022 IST | Ujjwal Jain

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के बीच जिला कारागार के कैदी भी इसे सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं। जेल की चारदीवारी के भीतर कैदी मिलकर दस हजार तिरंगा झंडे बना रहे हैं।

जिला कारागार के कैदी बना रहे झंडा हर घर तिरंगा अभियान में दे रहे योगदान
हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के बीच जिला कारागार के कैदी भी इसे सफल बनाने में योगदान दे रहे हैं। जेल की चारदीवारी के भीतर कैदी मिलकर दस हजार तिरंगा झंडे बना रहे हैं।
Advertisement
आजादी के अमृत महोत्सव पर केन्द्र और प्रदेश की धामी सरकार हर घर तिरंगा लहराने की तैयारी कर रही है। आजादी के अमृत महोत्सव में बंदी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तिरंगा झंडा तैयार कर रहे हैं। इसके लिए कैदियों को 20 सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। कैदियों में तिरंगा बनाने को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया करीब दस हजार तिरंगा झंडे बनाने का लक्ष्य रखा गया है। झंडे तैयार होने के बाद बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। कारागार में बंदियों और कैदियों से मुलाकात करने पहुंचने वालों को भी एक-एक तिरंगा उपलब्ध कराया जाएगा। इसी के साथ हर बैरक में भी तिरंगा झंडा लगाया जाएगा।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
×