W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

खौफ और तनाव के बीच पुलिसिया बंदोबस्त के चलते कोरोना से मरने वाले शख्स का जालंधर में हुआ अंतिम संस्कार

पंजाब में अखबारों के नाम से विख्यात शहर जालंधर के हरनाम दास पुरा इलाके में उस वकत स्थिति तनावपूर्ण बन गई, जब इसी इलाके के कोरोना पीडि़त एक 59 वर्षीय शख्स की मृतक देह इलाके के शमशान घाट में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत लाई गई।

10:35 PM Apr 09, 2020 IST | Shera Rajput

पंजाब में अखबारों के नाम से विख्यात शहर जालंधर के हरनाम दास पुरा इलाके में उस वकत स्थिति तनावपूर्ण बन गई, जब इसी इलाके के कोरोना पीडि़त एक 59 वर्षीय शख्स की मृतक देह इलाके के शमशान घाट में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत लाई गई।

खौफ और तनाव के बीच पुलिसिया बंदोबस्त के चलते कोरोना से मरने वाले शख्स का जालंधर में हुआ अंतिम संस्कार
लुधियाना-जालंधर : पंजाब में अखबारों के नाम से विख्यात शहर जालंधर के हरनाम दास पुरा इलाके में उस वकत स्थिति तनावपूर्ण बन गई, जब इसी इलाके के कोरोना पीडि़त एक 59 वर्षीय शख्स की मृतक देह इलाके के शमशान घाट में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के तहत लाई गई। मृतक एक कांग्रेस कार्यकर्ता का पिता था। 
कोरोना पीडि़त शख्स के दाह संस्कार की भनक लगते ही इलाके की महिलाएं, बच्चे और पुरूषों ने इकटठे होकर प्रशासन की आलोचना करते हुए दाह संस्कार करने का काफी विरोध किया। रोष के दौरान पुलिस भी सख्ती के चलते आमने-सामने हो गई। इसी बीच  प्रतिष्ठित लोगों के बीच में पडऩे के कारण आखिर दाह-संस्कार संपन्न हुआ। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जालंधर में तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस तेजी से पांव पसारता जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान 3 नए लोगों को कोरोना पॉजीटिव पाया गया। आज सवेरे इलाके के कांग्रेसी नेता के पिता प्रवीण कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें कल ही पॉजीटिव पाया गया था और यह जालंधर में पहली मौत है। 
वीरवार को पॉजीटिव पाए जाने वाले अन्य रोगियों में मकसूदा की 65 वर्षीय महिला, भैरो बाजार की 42 वर्षीय महिला और पुरानी सब्जी मंडी इलाके में रहने वाला एक अन्य 53 वर्षीय शख्स शामिल है। जबकि पिछले दिनों जालंधर में पॉजीटिव मरीजों का दुबारा लिए गए सैंपल नेगेटिव पाए गए थे और उन्हें अस्पताल से ही एकांतवास में रहने के लिए हिदायतें देकर छुटटी दी गई थी। आज प्रवीण कुमार ने वेंटीलेटर पर इलाज के दौरान दम तोड़ा है। 
कोरोना रिपोर्ट मिलने के बाद उसे सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवाया गया था।  मृतक के अंतिम संस्कार के वक्त इलाके लोगों और प्रशासन में ठन गई। विरोध कर रहे हरनामदासपुरा श्मशानघाट के बाहर जमा हो गए। लोगों का कहना है कि कोरोना संक्रमण से मरे व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार यहां नहीं होने दिया जाएगा। यहां घनी आबादी है और लोगों को इससे खतरा हो सकता है।
बताया जा रहा है कि मृतक का कांग्रेस कार्यकर्ता बेटा इलाके के विधायक बावा हैनरी का करीबी बताया जा रहा है, दूसरा वह बीते 15 दिन से शहर में लंगर बांट रहा था। जिला प्रशासन ने मृतक बुजुर्ग और उसके कांग्रेस नेता बेटे के संपर्क में आने वाले 80 से ज्यादा लोगों की लिस्ट तैयार की है। खबर लिखे जाने के दौरान यह भी पता चला है कि इलाके के कांग्रेसी विधायक बावा हैनरी और उनके पिता पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने परिवार समेत स्वयं को ही एकांतवास में 14 दिन के लिए रहने की घोषणा कर दी है। 
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×