For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भूतनी जो बच्चों को सीने में छिपा कर हो जाती है गायब, 2017 में बच्चे को किया था किडनैप!

01:10 PM Sep 21, 2023 IST | Ritika Jangid
भूतनी जो बच्चों को सीने में छिपा कर हो जाती है गायब  2017 में बच्चे को किया था किडनैप

भूतनी की कहानियां आपने भी सुनी होगी। जिसमें वे बच्चों को उठाकर ले जाती है और उन्हें मारकर खां जाती हैं। लेकिन ये कहानियां हमें झूठी ही लगती थी पर आज हम आपको एक ऐसे अर्बन लीजेंड के बारे में बताने वाले है। जो बच्चों को अपने सीने में छिपा कर गायब हो जाती है। इस भूतनी को लेकर सदियों से एक डरावनी कहानी चली आ रही है, जिसने बुरा व्यवहार करने वाले युवाओं के दिलों में डर पैदा कर दिया है।

बच्चे को उठाकर ले गई भूतनी

बता दें, इस अर्बन लीजेंड का खौफ इंडोनेशिया में स्थानीय लोगों के बीच काफी ज्यादा है। रियल-लाइफ में घटित घटनाओं को लोग वेव गोम्बेल से जोड़ रहे है। दरअसल, 2017 में एक बच्चा बिना किसी सुराग के गायब हो गया था, जिसके बाद कुछ लोगों को लगा कि उसे भूतनी वेव गोम्बेल किडनैप करके ले गई है। हालांकि, इंडोनेशिया की मेडन सिटी में लड़के के मिसिंग होने के एक दिन बाद, वह भटकता हुआ एक झाड़ी में मिला था।

 

भूतनी को गलत समझा जाता है!

वेवे गोम्बेल को लेकर स्थानीय बुजुर्ग महिलाएं के बीच काफी उलझन है। किन्ही के लिए वो एक लाचार महिला है, जिसके पति ने उसे बांझपन के कारण छोड़ दिया और इस कारण वे बच्चों से नफरत करने लगी। वहीं लोककथाओं से पता चलता है कि वे सिर्फ उन्हीं बच्चों को अपने साथ ले जाती है, जिनके पेरेंट्स उनके साथ सही से व्यवहार नहीं करते हैं।

 

भूतनी की कहानी

बता दें, इस अर्बन लीजेंड की कहानी इंडोनेशिया से आती है।लोककथाओं के अनुसार- वेवे गोम्बेल नाम की एक महिला थी। शादी के कई सालों बाद तक उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। जैसे-जैसे समय बीतता गया, गोम्बेल के पति को लगने लगा कि उसकी पत्नी बांझ है। पत्नी के बांझ होने के कारण उसने वेवे को प्यार करना बंद कर दिया। जिससे वेवे गोम्बेल दुखी रहने लगी। एक दिन उसने अपने पति का पीछा किया, तो उसने अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ बिस्तर पर पाया।

अपने पति के धोखे से आहत होकर वे काफी गुस्से में आ गई। वहीं गुस्से में वेवे अपने पति को मार डालती है। हालांकि, इसके बाद उसके पड़ोसी उसे ढूंढ निकालते है। कहा जाता है कि उग्र पड़ोसियों से घिरी वेव गोम्बेल सबके सामने अपनी जान ले लेती है। अब उसकी आत्मा इधर-उधर भटकती है, बच्चों को किडनैप कर ले जाती है और उन्हें अपने सीने में छिपा कर गायब हो जाती है। अब ये ही कहानी लोगों के बीच डर का कारण बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
×