Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पहली Date पर लड़की ने खाया इतना खाना, कि Tension से बह गया लड़के का पसीना

05:45 PM Oct 17, 2023 IST | Pratibha

लाइफ की पहली डेट हर लड़का-लड़की के लिए खास दिन होता है। इसके लिए हर कोई पहले से कुछ खास करने का सोचा होता है, लेकिन कई बार कुछ चीजें ऐसी हो जाती हैं जिसके बारे में हम नहीं सोचे होते। लेकिन फिर भी वो डेट लोगों को जीवन भर याद रह जाती है।

Advertisement

ये तो आप अच्छे जानते होंगे कि पहली डेट अपने पार्टनर के दिल मे जगह बनाने की परिक्षा होती है। इस दिन को हर लड़का-लड़की बड़े गंभीरता से लेते हैं। अगर आप पहली बार अपने क्रश के साथ डेट पर जा रहे हैं तो घबराना लाजमी है। हर कपल की लाइफ में पहली डेट बहुत मायने रखती है। इसे लेकर वो तरह-तरह के सपने सजाए रखते हैं। लेकिन कई बार ऐसा कुछ हो जाता है। जिसको जानकर लोग हैरानी में रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर सामने आया है।

आपको बता दें कि ये मामला अमेरिका का है। यहां रहने वाली एक लड़की पहली बार अपने पार्टनर के साथ डेट पर गई। दोनों के बीच इस दिन के लिए काफीसमय से तैयारियां चल रही थी लेकिन आखिर में कुछ ऐसा हुआ कि दोनों में से कोई भी इस दिन को याद नहीं रखना चाहेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक अच्छे-खासे रेस्टोरेंट मिले और दोनों ने बातचीत करने के बाद सीफूड खाने का मन बनाया।

इसी बीच दोनों ने ऑर्डर किया और जब खाना आया तो जैसे ही लड़की ने खाना शुरू किया तो कुछ ऐसा हुआ, जिसकी लड़के सोचा तक नहीं था। दरअसल लड़की ने 48 आइस्टर्स खा लिए और इसके साथ क्रैब केक्स और आलू की डिश भी मंगाई। इसकी जानकारी लड़की ने खुद टिकटॉक वीडियो बनाकर दी। लड़की ने बताया वो इतना सारा खाना खाती रही और लड़का बस उसे देखता रहा। लड़की ने आगे बताया कि वहां ऑइस्टर्स काफी अच्छे मिलते हैं। इसलिए वो खुद को रोक नहीं पाई। जब इन सबका बिल सामने आया तो वो हैरान रह गई। इन सबका 15000 से ज्यादा का था। ऐसे में लड़के ने लड़की से कहा कि वो वॉशरुम से अभी आ रहा है। बस फिर क्या वो इतना सारा बिल देखकर घबरा गया और वहां से भाग गया।

Advertisement
Next Article