For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अपने इमोशन से लड़की को है एलर्जी, जलने लगती है स्किन, बीमारी देख डॉक्टर भी हैरान!

07:11 PM Dec 17, 2023 IST | Ritika Jangid
अपने इमोशन से लड़की को है एलर्जी  जलने लगती है स्किन  बीमारी देख डॉक्टर भी हैरान

हंसना, रोना, गुनगुनाना, डांस करना, अपनी भावनाओं को दिखाना, ये सभी मानव जीवन का अहम हिस्सा है। बिना कुछ कहें हम अपने एक्सप्रेशन से बता सकते हैं कि हम क्या महसूस कर रहे हैं। लेकिन आज हम आपको जिस लड़की के बारे में बताने वाले है उसके जीवन में हंसने या रोने के लिए कोई जगह नहीं है। क्योंकि जब वह लड़की रोती है तो उसे ऐसा लगता है जैसे उसका शरीर जल रहा हो।

Woman allergic to herself

हंसने से जलने लगती है स्किन

हम बात कर रहे है इंग्लैंड के केंट में रहने वाली बेथ सैंग्रिडेस (Beth Tsangarides) नामक लड़की की। रिपोर्ट के मुताबिक, 20 साल की बेथ को दिक्कत ये है कि उसके शरीर पर कोई भी चीज़ रिएक्ट कर जाती है, यहां तक कि उसके अपने इमोशन भी रिएक्ट कर जाते है। अगर वो ज्यादा हंस या रो ले, तो लगता है कि उसकी स्किन को किसी ने जला दिया है।

Woman allergic to herself

ये जलन काफी दर्दनाक होती है, इस कारण उसकी स्किन लाल होकर पपड़ीदार बनने लगती है। डॉक्टर भी उसकी इस हालत को देखकर दंग है। बेथ जब 15 साल की थी, तभी से उसे ये दिक्कत हुई थी।

 

पोस्टुरल टैचीकार्डिया सिंड्रोम से भी ग्रस्त

बेथ अपनी एलर्जी के बारे में बताती है कि उसे लगता है कि उसकी त्वचा झुलस रही है और कोई उसे ज़िंदा ही जला रहा है। इतना ही नहीं उसे पोस्टुरल टैचीकार्डिया सिंड्रोम भी हो गया, जिसमें चक्कर, बेहोशी, घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत होती है।

Woman allergic to herself

 

हालांकि बेथ को इससे ज्यादा दिक्कत अपनी एलर्जी से होती है। वो अगर कोई चीज़ सूंघ भी ले, तो उसकी सांसें रुकने लगती है। पास्ता के अलावा वह जल्दी कुछ खाना ट्राई नहीं करती है। कई बार तो उसके चेहरे को देखकर लोग डर भी जाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
×