W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राज्‍यपाल ने UP Budget 2021 की सराहना करते हुए कहा- यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है

उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को विधान मंडल में पेश किए गए राज्‍य सरकार के 2021-22 के बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदेश के समग्र, समावेशी विकास एवं स्वावलम्बन के लिए समर्पित है और यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है।

05:17 PM Feb 22, 2021 IST | Ujjwal Jain

उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को विधान मंडल में पेश किए गए राज्‍य सरकार के 2021-22 के बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदेश के समग्र, समावेशी विकास एवं स्वावलम्बन के लिए समर्पित है और यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है।

राज्‍यपाल ने up budget 2021 की सराहना करते हुए कहा  यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है
उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को विधान मंडल में पेश किए गए राज्‍य सरकार के 2021-22 के बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदेश के समग्र, समावेशी विकास एवं स्वावलम्बन के लिए समर्पित है और यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है।
राजभवन से सोमवार को जारी एक बयान में राज्‍यपाल ने कहा, बजट में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय 2022 तक दोगुनी करने की व्यवस्था सराहनीय है। प्रस्तुत बजट में किसानों के लिए मुफ्त सिंचाई हेतु छह सौ करोड़ रूपए, कृषि उत्पादक संगठनों के लिये 100 करोड़ रूपए, किसानों को सस्ता ऋण देने के लिए चार सौ करोड़ रूपए तथा कृषक बीमा दुर्घटना हेतु छह सौ करोड़ रूपए की व्यवस्था के साथ-साथ दो करोड़ चालीस लाख किसानों को लाभ देने की व्यवस्था है।
बजट के प्रावधानों की चर्चा करते हुए पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट अवस्थापना विकास, जन स्वास्थ्य, कृषि, स्वच्छता, सुरक्षा, स्वदेशी को बढ़ावा, कार्यक्रमों को गति देने वाला तथा सभी वर्गों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाला है। उन्‍होंने कहा कि इस बजट से सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाबी मिलेगी। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×