टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

'The Great Khali' की Wife हरमिंदर कौर ने बेटे को दिया जन्म... खली ने बेटे संग Social Media पर शेयर की पोस्ट

12:34 AM Nov 18, 2023 IST | Shera Rajput

WWE सुपरस्टार और 'द ग्रेट खली' के नाम से मशहूर दिलीप सिंह राणा पिता बन गए हैं। जी हाँ , द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा की पत्नी हरमिंदर कौर ने एक बेटे को जन्म दिया है। जिसको लेकर द ग्रेट खली ने एक रील शेयर की है जिसमे वह अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। साथ में उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ''Today I am blessed with a son because of you blessings.'' साथ ही साफ-साफ द ग्रेट खली को देखा जा सकता है कि चेहरे पर मास्क लगाए खली गोद में अपने बेटे को लिए हुए हैं और उसे दुलार कर रहे हैं।
द ग्रेट खली के पहले है एक बेटी
बता दे कि द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा के पहले एक बेटी है। जिसका नाम अवलीन राणा है। वही , हरमिंदर कौर अपनी बेटी को भी अपने पति द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा की तरह रेसलर बनाना चाहती हैं। अपने देखा भी होगा कि द ग्रेट खली कई बार अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते हैं।
साल 2002 में हुई थी द ग्रेट खली और हरमिंदर कौर की शादी
आपको बता दे कि द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा और हरमिंदर कौर की शादी साल 2002 में हुई थी। हरमिंदर कौर जो जालंधर के नूरमहल की रहने वाली हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से हरमिंदर कौर ने ग्रेजुएशन की।

Advertisement
Advertisement
Next Article